Let’s travel together.

प्रेमजाल में फंसाया, शादी का वादा कर संबंध बनाए, दूसरी जगह बारात ले जाने की थी तैयारी, फिर…

0 74

उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने संतकबीरनगर जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र निवासी एक युवक पर शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है. लड़का सोमवार को दूसरी जगह शादी के लिए बारात ले जाने की तैयारी में था तब युवती थाने पहुंच गई और युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा पुलिस के साथ प्रेमी के घर पहुंच गई. पुलिस को देखकर युवक और उसके घरवाले फरार हो गए हैं.

युवती ने कैंपियरगंज पुलिस को बताया कि मेहदावल के भौरा गांव के अभिषेक नाथ पाठक से 2014 में पढ़ाई के दौरान मुलाकात हुई थी. दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे. लड़की ने कहा कि उसने मुझसे मीठी-मीठी बातें कर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का वादा किया. वह मुझे सुनहरे भविष्य का ख्वाब दिखा कर बार-बार मिलने के लिए बुलाने लगा. इस दौरान वह शारीरिक संबंध बनाने की भी कोशिश करता था.

‘बातों में फंसा कर बनाया संबंध’

लड़की ने कहा कि शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर उसने इमोशनल ब्लैकमेल कर कहा कि लगता है तुम्हें मुझ पर विश्वास नहीं है. बिना विश्वास के यह रिश्ता नहीं टिक सकता. उसने अपनी बातों के जाल में फंसा कर मेरे साथ संबंध बनाए. ऐसा उसने कई बार किया. बाद में शादी के लिए कहा तो नौकरी या व्यवसाय करने की बात कह कर मना कर देता था. वह कहता था कुछ व्यवसाय कर लें, अच्छा पैसा कमा लेंगे, मकान अच्छा बना लेंगे, गाड़ी रख लेंगे तब शादी कर तुम्हें आराम से रखेंगे.

सोमवार को बारात ले जाने की थी तैयारी

लड़की ने आरोप लगाया कि वह काफी दिनों तक वह टाल-मटोल करता रहा. शादी के लिए जब भी दबाव बनाती तो वह नाराज हो जाता था.लड़की ने कहा कि लड़के के परिजनों से जब ये बात बताई तो वह नाराज हो गए और उन लोगों ने मेरे साथ दुर्व्यवहार करते हुए शादी से मना कर दिया. इसके बाद लड़के फोन उठाना बंद कर दिया. बाद में पता चला कि संतकबीरनगर के एक गांव में उसकी शादी होने वाली है और वह सोमवार को बारात ले जाने की तैयारी में है. इसके बाद कानूनी कार्रवाई के अलावा मेरे पास कोई चारा नहीं बचा था.

पुलिस को देखकर आरोपी परिवार के साथ फरार

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक अभिषेक नाथ पाठक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस युवती को लेकर आरोपित के मेहदावल थाना क्षेत्र के भौरा गांव पहुंची जहां पुलिस को देखकर आरोपित और उसके परिवार के सभी लोग भाग गए. मामले में एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है. युवक परिवार के साथ फरार है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मृत इलेक्ट्रिशियन के परिवार को मिला पचास लाख का चेक     |     बिना स्थानीय परामर्श और किसानों की सहमति के योजना लागू करना अनुचित, जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाए: विधायक अनुज शर्मा     |     झमाझम हुई बारिश में पर्यटकों ने सांची स्तूप पर उठाया आनंद     |     साँची में निकली कावड यात्रा भारी जनसमूह उमडा     |     डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     अवैध कॉलोनी,मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्रीसिद्धश्वर बालाजीपुरम कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा     |     जलभराव और बीमारियों की ज़द में ईश्वर नगर: बारिश के पानी से उफान मार रहे नाले, 4 साल से नहीं बनीं नालियाँ     |     चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811