Let’s travel together.

मजदूरों ने बनाई बैठक कर “श्रमिक सम्मान समारोह” की योजना

0 172

1 मई को “इंदिरा पथ” पर होगा कार्यक्रम, 500 कामगारों का होगा सम्मान

तारकेश्वर शर्मा

छिंदवाड़ा। मजदूरों के नेताओं ने इंदिरा पथ पर बैठक कर 1 मई “मजदूर दिवस” के दिन 500 कामगारों के सम्मान समारोह की योजना बनाई और कार्यक्रम को पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथजी एवं लोकप्रिय सांसद माननीय नकुलनाथजी की मंशा के अनुरूप भव्यता देने की रणनीति तैयार की गई, जिसमें निर्माण श्रमिक, पथ विक्रेता, मनरेगा मजदूर, आटो चालक, ड्राईवर, मैकेनिक, हम्माल पल्लेदार, होटल वर्कर, पेट्रोल पंपों के कामगारों सहित सरकारी विभागों के वे कामगार जिन्होंने कोरोना में अपनी जान जोखिम में डालकर

लोगों की जान बचाने वाले अस्पतालों का सपोर्ट स्टाफ, आंगनबाड़ीकर्मी, आशा वर्कर, मध्यान्ह भोजन कामगार, आऊटसोर्स कर्मी, सफाईकर्मी, वाटर सप्लाई कामगार, मीटर रीडर सहित ऐसे 500 कामगारों का सम्मान किया जाएगा, जो महत्वपूर्ण काम करते हैं, लेकिन सरकार इनके साथ लगातार अन्याय करती आ रही है।
बैठक में कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी देते हुए कामगार कांग्रेस के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने बताया कि हमारे लोकप्रिय नेता कमलनाथजी एवं नकुलनाथजी चाहते हैं कि मजदूर दिवस के दिन भव्य श्रमिक सम्मान कार्यक्रम किया जाए और उन्हें विकास की मुख्यधारा में शामिल किया जा सके। शर्मा ने कहा कि मजदूर दिवस के दिन इंदिरा पथ और फब्बारा चौक स्थित बापू की प्रतिमा के प्रांगण को तिरंगे झण्डों से सजाकर जनता को बताया जाए कि जब तक लोग तिरंगे झण्डे की छत्र छाया में रहे, वे प्रगति करते रहे, देश शांति से सच्चाई के रास्ते पर आगे बढता रहा, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार हर गरीब मजदूर के करीब रहा और वे उससे लाभान्वित हुए, कामगार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मजदूर गरीब को वापस तिरंगे के करीब लाकर उन्हें विकास के रास्ते पर ले जाना होगा, जिसे भाजपा की सरकारों ने गरीब मजदूरों के लिए बंद कर दिया है। बैठक में प्रमोद शर्मा, रोमी यादव, भगत उईके, सीताराम सरियाम, सुबेलाल धुर्वे, राजू टेकाम, आकाश डेहलिया, राकेश साहू, क्रिस वस्त्राणे, सुरेंद्र शुक्ला सहित ज्यादातर श्रमिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए अगली बैठक 22 अप्रैल को शाम 7 बजे इंदिरा पथ पर होगी, जिसमें कार्यक्रम की फाईनल योजना बनाकर सम्मानित होने वाले श्रमिकों की सूची तैयार की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश लेखक संघ जिला शाखा की बैठक संपन्न     |     आडवाणी स्कूल मैदान में ऐतिहासिक दशहरा,सतरंगी आतिशबाजी के बीच 81 फीट के रावण का दहन     |     अहंकार चाहे कितना भी ऊंचा हो, जीत सत्य की ही होती है- अनुज शर्मा     |     राशन कार्ड पर जाति का बंधनजाति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता से हजारों हितग्राही परेशान     |     राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, पंच परिवर्तन का दिया संदेश     |     तेज बारिश के बाद गैरतगंज में निकला दशहरा चल समारोह, दो दर्जन से अधिक झांकियां शामिल     |     मुखर्जीनगर बस्ती में निकला राष्ट्रीय स्वयं सेवको का विशाल पथ संचलन      |     दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन चल समारोह निकला,रात्रिभर चल समारोह के बाद सुबह पूजन उपरांत हुआ विसर्जन      |     शहीदों को सलाम: 150 वीर जवानों के नामों का वाचन, पुलिस लाइन में भावुक कर देने वाला श्रद्धांजलि समारोह     |     आधुनिक ‘तेजस ऑप्टिकल & आई केयर क्लिनिक’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने किया उद्घाटन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811