Let’s travel together.

विदिशा में एफएसटी और एसएसटी की टीम को चेकिंग के दौरान व्यापारियों के पास मिले सोने – चांदी के जेवर सहित नगद रुपए…

0 70

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में लोकसभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं। यहां पर एसएसटी और एफएसटी की टीम वाहनों को चेक कर रही है। शुक्रवार की देर रात को विदिशा – भोपाल रोड़ पर भंडारी पैलेस के आगे बने चेकिंग पॉइंट पर एसएसटी की टीम ने विदिशा के तीन व्यापारियों के पास बड़ी मात्रा में सोने – चांदी सहित नगद रुपए बरामद किए हैं। आपको बता दें कि प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रिया ज्वेलर्स, चाहत ज्वेलर्स और कन्हैयालाल ज्वेलर्स के संचालक के पास 39 किलो चांदी 31 तोला सोने के जेवर और एक लाख रुपए नगद मिले हैं।
यह व्यापारी सलामतपुर के हाट बाजार से लौटकर विदिशा आ रहे थे।

इस दौरान एसएसटी और एफएसटी की टीम ने इनके वाहन को रोका और तलाशी लेने पर सोने – चांदी के जेवर और नगदी मिली। इस दौरान सूचना मिलने पर अन्य व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए और कहा की व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। व्यापारी हाट बाजार करने जाते हैं तो उनको रोका जाता है। मौके पर मौजूद अधिकारियों से भी व्यापारियों की बहस हो गई और व्यापारियों ने विदिशा को बंद करने की चेतावनी दे दी। व्यापारियों के वाहनों में मिले सोने – चांदी के जेवर और नगद राशि को सिविल लाइन थाने ले जाया गया।

व्यापारियों का कहना था कि वह शुक्रवार को सलामतपुर में भरने वाले हाट बाजार में गए थे और वहां से वापस आ रहे थे और जो जेवर उनके पास हैं। उसके बिल भी उन पर मौजूद हैं सारा सामान लीगल है। वहीं इस मामले पर एसडीएम क्षितिज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि तीन-चार व्यापारियों की गाड़ी में सोना – चांदी और कुछ कैश मिला है। यह व्यापारी सलामतपुर के हैं बाजार से वापस आ रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811