Let’s travel together.

अमिताभ बच्चन को दिया जाएगा लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, ए आर रहमान और रणदीप हुड्डा को भी किया जाएगा सम्मानित

0 208

हिंदी सिनेमा के मेगास्टार अमिताभ बच्चन पिछले कई दशक से दर्शकों का मनोरंजन करते हुए आ रहे हैं. उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी के लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं. इसी बीच एक और बड़ा खिताब महानायक को मिलने जा रहा है. दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाने वाला है. यह पुरस्कार हर साल उस व्यक्ति को दिया जाता है जिसने राष्ट्र, उसके लोगों और समाज के लिए अपना योगदान दिया हो.

अमिताभ बच्चन के साथ-साथ ऑस्कर विनर एआर रहमान और रणदीप हुडा को भी इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा. मंगलवार को जारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रिलीज में मंगेशकर परिवार ने ये अनाउंसमेंट की. उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठित लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार अमिताभ बच्चन को दिया जाएगा. साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है. ये पुरस्तार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो.

81 साल के हो चुके अमिताभ बच्चन को यह अवॉर्ड 24 अप्रैल को दिया जाएगा. इस दिन पूरा परिवार अपने पिता दीनानाथ मंगेशकर को याद करता है, जो थिएटर और संगीत के दिग्गज थे. प्रेस रिलीज में ये भी अनाउंस किया गया है कि ए आर रहमान को भारतीय संगीत में उनके बेहतरीन काम के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार दिया जाएगा. इतना ही नहीं रणदीप हुड्डा को भी इस खास पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

बता दें, पिछले साल ये अवॉर्ड लता मंगेशकर की छोटी बहन आशा भोसले को दिया गया था. भले ही आज लता मंगेशकर हमारे बीच न हो, लेकिन उनके गानों की सौगात हमेशा सभी के साथ रहेगी. हिंदी सिनेमा में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा. लता मंगेशकर ने अपनी करियर में 50 हजार से ज्यादा गानों में अपनी आवाज दी थी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गांव पहुंचा पूरा जिला प्रशासन, जनसमस्याओं के समाधान का भरोसा     |     क्षय रोगियों को पोषण आहार वितरण      |     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिले में अधिकारियों ने किया मैदानी निरीक्षण, नागरिकों की समस्याओं का किया त्वरित निराकरण     |     ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा से शुरू हुआ पांच दिवसीय ‘विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान     |     गीता आत्मसंतुष्टि और निष्काम कर्म का संदेश देती है ,सफलता और संतुष्टी में अंतर होता है – स्वामी प्रबुद्धानंद जी     |     रायचंद्र खेड़ी में निर्धन छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग केंद्र का शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रेलवे को लिखा अंडरपास बनाने के लिए पत्र     |     उप मुख्यमंत्री ने जलमग्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का लिया जायजा     |     बारिश बन रही बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर दो सप्ताह में 10 से ज्यादा मवेशियों की मौत     |     स्वास्थ्य विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव ने जिले का किया भ्रमण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811