रामभरोस विश्वकर्मा,मंडीदीप रायसेन
औबेदुल्लागंज की उप पुलिस अधीक्षक (एसडीओपी) शीला सुराणा और मंडीदीप के औद्योगिक थाना सतलापुर के प्रभारी विनय त्रिपाठी को उनके उत्कृष्ट कार्यों और अपराध नियंत्रण में त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशस्ति पत्र एवं इंडिक से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पुलिस राजपत्र आदेश क्रमांक 105/2002 के प्रावधानों के तहत नवम्बर 2024 में प्रदान किया गया।
पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एवं इंडिक मध्यप्रदेश पुलिस का एक प्रतिष्ठित सम्मान है, जो उन अधिकारियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने अपने कर्तव्य के प्रति असाधारण समर्पण, साहस और उत्कृष्ट कार्यक्षमता का परिचय दिया हो।
पदस्थापना के दौरान उत्कृष्ट कार्य
पुलिस राजपत्र आदेश के अनुसार यह सम्मान दोनों अधिकारियों को उनकी पदस्थापना के दौरान किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया है। एसडीओपी शैला सुराणा ने औबेदुल्लागंज क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, सामुदायिक पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके नेतृत्व की क्षमता और संवेदनशील दृष्टिकोण ने क्षेत्र में पुलिस की छवि और सराहना को बढ़ाया।
वहीं, सतलापुर थाना प्रभारी विनय त्रिपाठी ने मंडीदीप क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में उल्लेखनीय कार्य किया।
दोनों अधिकारियों के उत्कृष्ट कार्यों ने न केवल विभागीय स्तर पर बल्कि स्थानीय जनता के बीच भी पुलिस प्रशासन की सकारात्मक छवि को मजबूत किया है।