रतनपुर में हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर तथा सांची में निर्माणाधीन सड़क मार्ग का किया निरीक्षण
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह द्वारा रायसेन जिले के सांची विकासखण्ड के हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर रतनपुर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने एएनसी, गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, हाईरिस्क प्रेगनेंट वुमन के चिन्हांकन तथा

नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण सहित विभागीय गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी लेते हुए नागरिकों को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव श्री सुखबीर सिंह को सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं, अभियानों तथा टीकाकरण आदि के संबंध में विसतार से अवगत कराया गया।

इसके उपरांत प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह द्वारा सांची में अंजली होटल से कुआं नागौरी मांची तक 2.50 किमी लम्बे सड़क निर्माण तथा सांची नागौरी बिलौरी पिपरिया खुर्द लम्बाई 2.53 सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री तथा संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समयावधि में निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।