Let’s travel together.

कपड़े उतारे, महिला को बाल पकड़कर घसीटा… राजस्थान में हुई शर्मसार करने वाली घटना

0 131

राजस्थान में एक बार फिर से बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए एक महिला को अर्धनग्न कर सड़क पर घुमाने का मामला सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अर्धनग्न महिला के बाल पकड़कर ले जा रही है, वहीं एक दूसरी महिला इस कृत्य का वीडियो बना रही है. अर्धनग्न महिला उनसे छोड़ देने की गुहार लगा रही हैं लेकिन दोनों महिलाएं उसकी सुनने के लिए तैयार ही नहीं.

जानकारी के मुताबिक यह घटना बालोतरा जिले के समदड़ी का बताया जा रहा है. यह वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है. वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है जिसके बाद इस पर पुलिस ने संज्ञान लिया जिसमें बालोतरा जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कांवरिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए टीम गठित की. इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक नीरज शर्मा ने समदड़ी थाना अधिकारी गीता चौधरी को तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए.

दोनों महिलाएं हिरासत में

जांच करने पर पता चला कि वीडियो इलाके के एक गांव का है. इसके बाद पुलिस ने पता लगाकर दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल महिलाओं से पूछताछ की जा रही है. प्राथमिक जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है. दरअसल महिला का किसी शख्स के साथ अफेयर था. जब शख्स की पत्नी और परिवार को अफेयर के बारे में पता चला इसके बाद इस वारदात को महिलाओँ द्वारा अंजाम दिया गया है.

वीडियो न करें शेयर

इस पूरे मामले में फिलहाल पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है, वहीं कुछ के खिलाफ अज्ञात में मामला दर्ज किया गया है. वीडियो में दिख रही महिलाओं को हिरासत में लेकर मामले में और पूछताछ की जा रही है. वहीं पीड़िता महिला को भी ला कर उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है. पुलिस ने सोशल मीडिया यूजर्स ने अपील की है कि वह वायरल वीडियो को किसी भी प्लेटफॉर्म पर शेयर न करें.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811