Let’s travel together.

‘भगवान या धर्म, देखता हूं कौन बचाएगा’, BJP कार्यकर्ता के गेट पर सिर तन से जुदा का पोस्टर

0 85

राजस्थान के कोटा जिले में एक बीजेपी कार्यकर्ता के मकान के बाहर धमकी भरा कागज चिपका मिला. कागज पर अल्लाह का पैगाम लिखते हुए ‘सर तन से जुदा’ करने की धमकी लिखी हुई है. इसके बाद से बीजेपी कार्यकर्ता का पूरा परिवार दहशत में है. बीजेपी कार्यकर्ता ने उद्योगनगर थाने में मामला दर्ज करवाया है. पीड़ित का कहना है कि उनके घर के बाहर कोई धमकी भरा कागज चिपका कर चला गया.

दोनों कागजों में सर तन से जुदा, सर तन से जुदा की धमकी लिखी थी. इसके साथ ही कई और धमकियां भी लिखी हुई हैं. वहीं कार्यकर्ता को धमकी मिलने के बाद बीजेपी जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी उद्योग नगर थाने पहुंचे और नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई.

मंडी में व्यापारी है BJP कार्यकर्ता

बीजेपी ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज सुमन ने कहा कि सुबह सात बजे के करीब मकान के गेट पर एक धमकी भरा कागज लगा मिला. एक कागज नीचे पड़ा हुआ था. दोनों कागजों में ‘सर तन से जुदा, सर तन से जुदा’ की धमकी लिखी हुई थी. मनोज ने बताया कि वो मंडी में लहसुन का काम करता है. जनवरी महीने में अयोध्या में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कॉलोनी में भगवा झंडे लगाए थे.

मनोज सुमन ने बताया कि मंदिर के पास बकरा बांधने को लेकर भी विवाद हुआ था. जनवरी महीने में तीन दिन 19, 21 व 24 विवाद हुआ था. मुझे जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी दी थी, जिसकी शिकायत थाने में दी थी. उस घटना के बाद आज अज्ञात व्यक्ति मेरे मकान के बाहर धमकी भरा कागज लगा दिए. पूरा परिवार दहशत में है. इसकी शिकायत थाने में दी गई है.

दरवाजे पर धमकी भरा पोस्टर चिपकाया

बीजेपी कार्यकर्ता मनोज सुमन के घर चिपके कागज में लिखा है, “अल्लाह का पैगाम, गुस्ताख रसूल की एक ही सजा, सर तन से जुदा, सर तन से जुदा.” इसके बाद कागज में धमकी भी लिखी गई है, “सुन अब तुझे तेरा राम बचाता है या तेरा हिंदू धर्म. अब तेरी आवाज भी बंद हो जाएगी. अब हम तुझे नहीं छोड़ने वाले हैं. अल्लाह के बंदे हैं. अब तेरा सर तन से जुदा होकर रहेगा. मनोज.. अब तेरा समय आ गया है. अब तुझे और तेरे परिवार को हमसे कौन बचाता है.”

परिवार की सुरक्षा में तैनात किए गए दो जवान

शुक्रवार सुबह घर के बाहर धमकी भरा कागज मिलने पर कॉलोनी में दहशत फैल गई. बीजेपी कार्यकर्ता मनोज सुमन ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कागज को जब्त कर लिया. उद्योग नगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि कोई अज्ञात व्यक्ति ने कागज चस्पा किया है. एफआईआर दर्ज कर ली है. सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. परिवार की सुरक्षा में दो जवान तैनात कर दिए गए हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     अदाकारी को धर्म और इंसानियत को फर्ज समझने वाले नाना पाटेकर-अजय बोकिल     |     रायसेन में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, पुतला छीनने पुलिस-कांग्रेस में छीना-झपटी; वाटर कैनन से खदेड़ा     |     पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811