भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने टोली सदस्यों को सौंपी जिम्मेदारियां, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर बनाई रूपरेखा
सी एल गौर रायसेन
भाजपा जिला कार्यालय रायसेन में गुरुवार को लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान की जिला टोली के संयोजक, सहसंयोजक एवं सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी वृहद रैली सहित अभियान के तहत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने टोली के सदस्यों से संवाद कर प्रेस कॉन्फ्रेंस, पदयात्रा, राष्ट्र चिंतन संवाद (बौद्धिक संवाद), युवा संवाद, छात्र प्रतियोगिताओं तथा घुसपैठ हटाओ, लोकतंत्र बचाओ जैसे अन्य आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की। उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए टोली सदस्यों को जिम्मेदारियां भी सौंपीं। बैठक में अभियान के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आयोजित करने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर, महामंत्री केशव पटेल, दीपेंद्र पाल, दीपक रघुवंशी, कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू, भाजपा मीडिया विभाग के प्रभारी सीएल गौर, कोषाध्यक्ष वर्षा लोधी, राजकिशोर सोनी, डॉ. भूपेंद्र नागर, अमन सक्सेना, जीवन सिंह पाल, कमल साहू, बृजेश चतुर्वेदी, मयंक पाठक, अनिल चौरसिया, शैलेंद्र गिरी, योगेश पटेल, सहित जिला स्तरीय टोली के सदस्य उपस्थित रहे।