Let’s travel together.

शिवपुरी की टेनिस खिलाड़ी मानसी मजेजी का ग्वालियर में हुआ सम्मान

0 204

-ग्वालियर चंबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी की वरिष्ठ टेनिस खिलाड़ी मानसी मजेजी शर्मा का ग्वालियर चंबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा सम्मान किया गया है। ग्वालियर चंबल टेनिस एसोसिएशन की सिटी सेंटर टेनिस परिसर में आयोजित इटढ्लदास गढ़वाले मेमोरियल प्रथम राज्य स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता के समापन मौके पर ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने यहां पर मानसी मजेजी शर्मा का सम्मानित किया। इस मौके पर शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया।
मानसी मजेजी शर्मा कई साल मध्यप्रदेश की नंबर एक लॉन टेनिस खिलाड़ी रहीं। वर्तमान में 40 प्लस की श्रेणी में भारत की नंबर एक वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं। आने वाले अगस्त में वह वर्ल्ड टेनिस चैंपियनशिप में जो कि तुर्की इस्तांबुल में होगी उसमें भारतीय टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। मानसी मजेजी शर्मा शिवपुरी के वरिष्ठ समाजसेवी और मंगलम के सचिव राजेंद्र मजेजी की पुत्री हैं। मानसी मजेजी शर्मा की शिक्षा-दीक्षा शिवपुरी में ही हुई है और शिवपुरी में उन्होंने लॉन टेनिस खेलना सीखा। इसके बाद वह वर्तमान में दिल्ली रहती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

50 किलोमीटर पैदल चलकर हरसिद्धि माता के दर्शन करने निकले अंबाडी के 8 युवा     |     जमुनिया में निकली भव्य चुनरी यात्रा, माता रानी को अर्पित की चुनरी     |     अष्टमी पर मंदिरों और झांकी पंडालों में उमड़े श्रद्धालु, घर-घर कन्या भोज     |     पिपरिया में दिल दहला देने वाली वारदात पटवारी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान     |     उद्घाटन से पहले ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट टूटे, लाखों की संपत्ति असुरक्षित     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया लोकार्पण     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल जयंती कुंज रीवा में आयोजित वन गौरव सम्मेलन में हुए शामिल     |     पुलिस ने 9 साल से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा     |     दशहरा चल समारोह की तैयारियों का कलेक्टर और एसपी ने लिया जायजा     |     महाष्टमी के अवसर पर पेमत मंडल केंद्र पर निकला विशाल पथ संचलन, ग्रामीणों ने फूल वर्षा कर किया स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811