Let’s travel together.

बरेली में कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

0 303

लोकतंत्र ओर संविधान की रक्षा कवच है कांग्रेस -पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल 

यशवंत सराठे बरेली रायसेन

दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में लोकतंत्र का महापर्व का चुनावी संग्राम विभिन्न चरणों में होने जा रहा है। जिसमें भिन्न भिन्न राजनैतिक दलों की जनहित कारी घोषणाओं के साथ राजनैतिक चौसर विछायी जाने लगी है।
इसी तारतम्य में नर्मदापुरम होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र में भी राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। कांग्रेस ओर भाजपा में सीधी टक्कर हैं। नर्मदा पुरम होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र से संजय शर्मा को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया है,26 मार्च को मतदान किया जाना है कार्यालयों के उद्घाटन का दौर आरम्भ हो चुका है।
बरेली में राजीव पालीवाल के पालीवाल काम्प्लेक्स में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया गया।


कार्यालय का उद्घाटन कांग्रेस के पूर्व सांसद रामेश्वर दयाल नीखरा, पूर्व विधायक भोजपुर राजेश पटेल, पूर्व विधायक देवेन्द्र पटेल, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र पटेल गुड्डू भैया एवं शैलेन्द्र दीवान के सानिध्य में पूर्व विधायक भगवान सिंह राजपूत के द्वारा शास्त्रिय विधि अनुसार विधि विधान से फीता काटकर किया गया।
संसदीय प्रत्याशी संजय शर्मा ने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संजय शर्मा है कार्यकर्ता ही कांग्रेस की रीढ़ है प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने वूथ पर जीत दर्ज करानी हैं ओर मजबूती के साथ दृण संकल्पित होकर कार्य करना है घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए जुटे रहना है। भाजपा धार्मिक उन्माद फैलाकर देश को वाटना चाहती है झूठे वादों के साथ सत्ता में वनी रहना चाहती है।

पूर्व विधायक राजेश पटेल ने कहा कि भाजपा फासिस्ट वादी है लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है भारतीय संविधान को मिटाना चाहती है। ईडी ओर सीबीआई का दुरूपयोग कर रहीं हैं सत्ता के लालच में देश की बढ़ती मंहगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार, अत्याचार मिटाने की जगह जनता का ध्यान राष्ट्र वाद ओर धर्मवाद की ओर खींच कर अपना वर्चस्व कायम रखना चाहती है।वहीं पूर्व विधायक भगवान सिंह राजपूत ने भाजपा की कथनी-करनी में अन्तर वताया ओर कहा कि देश में महिलाओं, वेरोजगारो ओर महंगाई को रोकने में असफल रही है सरकार पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे है।किसान परेशान हैं देश के चहुं ओर धार्मिक उन्माद फैला हुआ है।

वहीं पूर्व विधायक देवेन्द्र पटेल ने भी भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया ओर कहा कि भाजपा सरकार झूठे वादों का पुलिंदा हैं कहती कुछ ओर करती कुछ हैं गारंटी कहा है 15लाख की कहा था हर खाते में 15लाख आयेंगे, बुलेट ट्रेन आयेगी,नोटवन्दी ओर जी एस टी ने जनता को झकझोर के रख दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव पालीवाल एवं वरिष्ठ नेता गिरीश पालीवाल ने भी भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया।कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल आदि के पदाधिकारियों ने भी विचार रखे।इस अवसर पर सैकड़ों कांग्रेस के कार्य कर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811