Let’s travel together.

दिनदहाड़े 40 लाख की चोरी मामला: एक हफ़्ता बीतने पर भी पुलिस के हाथ ख़ाली, सड़क पर उतरे सर्राफ़ा व्यापारी

0 145

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले के ​ग़ैरतगंज नगर के व्यस्ततम बाज़ार में हुई सनसनीखेज चोरी की वारदात को एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। प्रशासन की इस सुस्ती से आक्रोशित सर्राफा व्यापारियों ने शुक्रवार को एकजुट होकर एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
गौरतलब है कि ​बीती 28 फरवरी शनिवार को हाट बाजार के दिन, वार्ड क्रमांक 8 स्थित रानू ज्वैलर्स में महिलाओं के एक शातिर गिरोह ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दुकान संचालक गौरव सोनी जब ग्राहकों को अटेंड कर रहे थे, तभी महिलाओं के समूह ने नजर बचाकर लगभग 250 ग्राम सोने कीमत करीब 40 लाख रुपये से भरा डिब्बा पार कर दिया। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई थी।

​बर्बादी की कगार पर पीड़ित व्यापारी

​व्यापारियों ने बताया कि पीड़ित गौरव सोनी इस घटना से पूरी तरह टूट चुके हैं। मात्र 5 माह पूर्व ही उनके पिता का निधन हुआ था और इस बड़ी चोरी ने उनके व्यापार की कमर तोड़ दी है। छोटे स्तर से कड़ी मेहनत कर जो जमा पूंजी उन्होंने जोड़ी थी, वह शातिर चोर ले उड़े। ज्ञापन सौंपते समय व्यापारियों ने भावुक होते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो एक छोटे व्यापारी का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। ​पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और नगर के विभिन्न सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, लेकिन सात दिन बाद भी अपराधी गिरफ्त से बाहर हैं। इसी के विरोध में शुक्रवार को बड़ी संख्या में सर्राफा व्यापारी एकत्रित हुए और तहसीलदार नरेश सिंह राजपूत को एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि ​सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला चोर गिरोह की तत्काल पहचान और गिरफ्तारी हो। ​चोरी गया माल बरामद कर पीड़ित व्यापारी को राहत दिलाने, ​बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाना ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811