Let’s travel together.

शिवपुरी के करैरा का बगीचा धाम भी बना मिनी अयोध्या

0 474

– 22 जनवरी को यहां भी होगी राम दरबार में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

– करैरा में 22 जनवरी को अयोध्या के साथ होगी प्राण प्रतिष्ठा

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के करैरा में स्थित प्राचीन बगीचा धाम मंदिर इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। कारण यह है कि प्राचीन बगीचा धाम मंदिर पर 22 जनवरी को यहां बनाए गए राम दरबार में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा एवं श्री राम यज्ञ एवं राम कथा के लिए आयोजन होने जा रहा है। करैरा में इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है और अयोध्या की तर्ज पर यहां भी राम दरबार में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जोरदार तैयारियां चल रही हैं। इस समय इन तैयारियों को लेकर करैरा भी मिनी अयोध्या का रूप ले चुका है। बगीचा में नवीन राम मंदिर निर्माण के बाद वहां प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य मूर्ति भी जयपुर से करैरा लाई गईं है।

मूर्तियों आईं तो निकली कलश यात्रा-

करैरा नगर में स्थित प्राचीन सिद्ध स्थल बाबा भानगिरी की तपोभूमि बाबा का बाग (बगीचा धाम) में बनाए गए राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए बुधवार को जयपुर से मूर्तियां आईं। इन मूर्तियों को जब करैरा नगर लाया गया तो बड़ी संख्या में महिला-पुरुष भक्तगणों ने स्वागत किया। अयोध्या की तर्ज पर ही अब 22 जनवरी को बाबा के बाग में बनाए गए राममंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस दौरान जब जयपुर से मूर्तियां लाई गईं तो मूर्तियों को करैरा आईटीबीपी कैम्पस से डीजे बैंड के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान नगर के लोगों ने नगर में घर व प्रतिष्ठानों पर दीप जलाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

22 जनवरी को अयोध्या के साथ ही करैरा में होगी प्राण प्रतिष्ठा-

नगर में स्थित बगीचा धाम में बनाए गए राम दरबार में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा एवं श्री राम यज्ञ एवं राम कथा के लिए आयोजन होने जा रहा है। करैरा के साहित्यकार सतीश श्रीवास्तव ने बताया कि करैरा नगर में जिस तरह से रामलला सहित सीता मैया व लक्ष्मण की मूर्तियों का भव्य स्वागत किया गया, उससे आने वाली 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दौरान करैरा नगर भी अयोध्या बन जाएगा। जिस तरह से अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी, उसी तर्ज पर करैरा के बाबा का बगीचा में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। बगीचा सरकार करैरा पर रामदरबार प्राण प्रतिष्ठा, श्री राम यज्ञ एवं रामकथा के लिए प्रतिष्ठा में सीमा-राजेश उर्फ भोला दुबे मुख्य यजमान होंगे, जबकि श्रीराम कथा के मुख्य यजमान मिथलेश-सुनील सोनी एवं राधा-रवि गोयल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिलेभर में उत्साह के साथ मना देव उठनी ग्यारस का त्यौहार, देर रात तक आसमान में गूंजती रही आतिशबाजी     |     आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के सम्मान में जारी होगा डाक टिकट     |     सिलतरा पुलिस की कार्रवाई दो आरोपी गिरफ्तार     |     सीहोर के निजी अस्पताल में परिजन की मौत के बाद हंगामा, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन     |     30 वर्षों से आस्था और परंपरा की अलख जगा रहीं 80 महिलाएं     |     साँची में 28 और 29 नवम्बर को ‘महाबोधि महोत्सव’, बौद्ध दर्शन, कला, संगीत और साहित्य का होगा अनूठा संगम     |     रायसेन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत 108 जोड़ों का विवाह एवं निकाह सम्पन्न     |     NH – 45 भोपाल- जबलपुर का जर्जर सर्विस रोड जिम्मेदार बेपरवाह रायसेन     |     चंद्रपुरा में मंदिर निर्माण के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपए स्वीकृत,डेढ़ किमी ग्लेबल सड़क भी बनेगी     |     26 वर्षीय अविवाहित युवती फांसी पर लटकी मिली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811