Let’s travel together.

बीच चुनाव में भूमाफिया, कालाबाजारी और राशन माफियाओं के बारे में ज्योतिरादित्य ने क्या कह दी ऐसी बात, जो बन गई चर्चा का विषय

0 208

– अंचल में नहीं पनप पाएंगे भूमाफिया, कालाबाजारी व राशन माफिया-ज्योतिरादित्य सिंधिया

– यह चुनाव नहीं संग्राम और और लड़ाई है- ज्योतिरादित्य सिंधिया

– मंडल और बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक को केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने किया संबोधित

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

केंद्रीय मंत्री और गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जनता का आर्शीवाद मेरे साथ रहेगा तो इस अंचल में कोई भूमाफिया नहीं पनप पाएंगे। काला बाजारियों की कोई जगह नहीं होगी। राशन की दुकानों पर कब्जा करने वालों को बख्सा नहीं जाएगा। आपकी सुरक्षा और आपकी रखवाली यह मेरा दायित्व नहीं धर्म बनेगा। इस संकल्प के साथ में आपको विश्वास दिलाता हूं कि इस क्षेत्र का विकास और तरक्की मेरी पहली प्राथमिकता है। सिंधिया परिवार कई सालों से इस संकल्प के साथ काम कर रहा है। श्री सिंधिया ने कहा कि सिंधिया परिवार के लिए राजनीति एक माध्यम है। राजनीति को हमने जन सेवा का माध्यम बनाया है। जन भावना के साथ काम करने का संकल्प सिंधिया परिवार ने लिया है। हमारे परिवार का लक्ष्य जनसेवा व विकास है और इसी पर सिंधिया परिवार आगे भी काम करता रहेगा।
श्री सिंधिया ने यह बात गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। श्री सिंधिया ने कहा कि यह चुनाव नहीं है बल्कि संग्राम है और लड़ाई है। इसलिए भाजपा कार्यकर्ता एक सेनापति के रूप में काम करे। श्री सिंधिया ने यह बात शिवपुरी में शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के मंडल और बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। एक निजी होटल में आयोजित इस बैठक में शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के पुरानी शिवपुरी मंडल और ग्रामीण मंडल के कार्यकर्तागण मौजूद रहे। श्री सिंधिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी बूथ पर मजबूती के साथ जुट जाए। श्री सिंधिया ने कहा कि यह चुनाव संग्राम और लड़ाई इसलिए है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन मूल्यों को लेकर देश में काम कर रहे हैं उन मूल्यों को स्थापित करना है। श्री मोदी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और देश के नायकों को के जो सपने थे उसे स्थापित कर रहे हैं। भारत को विश्व पटल पर स्थापित करने का काम श्री मोदी कर रहे हैं। श्री मोदी ने देश में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है कई भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा है। आदर्शवाद को स्थापित किया है इसलिए इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए आने वाले समय में जो चुनाव है वह संग्राम और लड़ाई है।

दादी ने डीपी मिश्रा को तो मैंने दो जोड़ी भाइयों को धूल चटाई

इस बैठक के दौरान श्री सिंधिया ने अपनी पूजनीय दादी राजमाता विजया राजे सिंधिया को याद किया। श्री सिंधिया ने कहा कि मेरी आजी अम्मा (राजमाता विजयाराजे सिंधिया) ने भाजपा को स्थापित करने में अपना योगदान दिया। इसके अलावा जब उनके स्वाभिमान को चोट पहुंची तो 60-70 वर्ष पहले डीपी मिश्रा की सरकार को ललकारते हुए उन्हें धूल चटाई। इसी तरह मैंने अपनी आजी अम्मा के पद चिन्ह पर चलते हुए जन विरोधी सरकार को गिराकर मैंने दो जोड़ी भाइयों को धूल चटाई। इसके बाद मप्र में डबल इंजन की सरकार आई। इससे पहले डेढ़ वर्ष में जो कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रदेश के विकास में अवरोध आया था व विकास रुक गया था भ्रष्टाचार और अत्याचार बढ़ गया था उसका पतन किया। आज डबल इंजन सरकार के कारण कई जनहितैषी योजना का लाभ जनता को मिल रहा है।

500 साल के सपने को मूर्त रूप देने का काम किया प्रधानमंत्री मोदी ने

श्री सिंधिया ने कहा कि 500 साल का जो सपना था उसे मूर्त रूप देने का काम प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किया है। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को पूर्ण करके इस सपने को साकार किया। आपके सपनों को पूरा करने का संकल्प प्रधानमंत्री जी ने लिया है। प्रधानमंत्री भारत को विश्व पटेल पर स्थापित करते हुए आगे ले जाने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के हाथों को इसी तरह से मजबूत करने का काम अब हमको इस चुनाव में करना है उनके हाथों को मजबूत करते हुए अबकी बार 400 पार के नारे के साथ जीत दिलानी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811