विदिशा अध्यक्ष निर्मल कुमार को डायमंड अवार्ड, सेवा कार्यों के लिए सर्वोत्कृष्ट अवार्ड, एवं उत्कृष्ट सेवा गति विधियां अवार्ड, एवं एक अवार्ड देहदान सम्मान से किया सम्मानित
सागर। द एसोसिएशन ऑफ वी क्लबस आफ इंडिया डिस्ट्रिक्ट 323 G-2 का डिस्ट्रिक्ट अवार्ड सेरेमनी “सर्वोत्थान ” डिस्ट्रिक्ट अध्यक्ष नम्रता फुसकेले जी की अध्यक्षता में सागर में गरिमा मयी रूप से सम्पन्न हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि इस समारोह में वी क्लब विदिशा ने अपना परचम फहराया। वी क्लब विदिशा को सेवा कार्यों के लिए अनेकों अवार्ड्स दिये गये ।

वी क्लब विदिशा अध्यक्ष निर्मल कुमार को डायमंड अवार्ड, सेवा कार्यों के लिए सर्वोत्कृष्ट अवार्ड, एवं उत्कृष्ट सेवा गति विधियां अवार्ड, एवं एक अवार्ड देहदान सम्मान के लिए दिया गया। क्लब सचिव संगीता बंसल को डायमंड अवार्ड, कोषाध्यक्ष माया बड़ोदिया को गोल्ड अवार्ड। रीजनल कोआर्डिनेटर मनीषा जैन जी को उनके सराहनीय सत्र कार्यों के लिए डायमंड अवार्ड से नवाजा गया। डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर शशि सिलाकारी जी एवं प्रीति जैन जी को अवार्ड से सम्मानित किया गया। सभी वी क्लब चेयरपर्सन शिखा अग्रवाल, हेमलता अग्रवाल, संध्या सोनी, प्रेम लता राठी, ममता नेमा, स्वराज गुप्ता जी को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। मल्टीपल प्रेसिडेंट शशि बंसल जी ने अपने उदबोधन में वी संस्थाओं के कार्यों की प्रशंसा करते हुए, वी एसोसिएशन के नियमों की भी आवश्यक जानकारी दी। आपने नये सत्र की बागडोर थामने हेतु 2024-25 सत्र के लिए वी क्लब विदिशा की वाइस प्रेसिडेंट वी हेमांगी कोठारी जी को मनोनीत किया।