Let’s travel together.

KKR जीतेगी IPL 2024 का खिताब? गंभीर-अय्यर का ये खास कनेक्शन दे रहा है संकेत

0 101

श्रेयस अय्यर की कप्तानी और मेंटॉर गौतम गंभीर की लीडरशिप में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम ने IPL 2024 में तहलका मचा रखा है. बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मैच में कोलकाता ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की. इसके साथ KKR ने जीत की हैट्रिक लगाई और प्वाइंट्स टेबल पर टॉप पर चली गई है. IPL के इस सीजन में कोलकाता की टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसे लेकर गौतम गंभीर की जमकर तारीफ हो रही है. सोशल मीडिया पर लोग गौतम गंभीर को इस शानदार प्रदर्शन का क्रेडिट दे रहे हैं. इस बीच श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर के बीच एक खास कनेक्शन निकलकर सामने आया है. जिसे देखकर लगता है कि KKR तीसरी बार ट्रॉफी उठा सकती है. तो क्या ये खास कनेक्शन आइये जानते हैं?

गंभीर KKR को जीता चुके हैं 2 IPL खिताब

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अबतक दो बार (2012,2014) IPL का खिताब जीत चुकी है. इस टीम ने दोनों ही बार ये कारनामा गौतम गंभीर की कप्तानी में किया है. 2012 में KKR की कमान संभालने से पहले गंभीर दिल्ली कैपिटल्स में थे. 2010 में दिल्ली की टीम प्ले ऑफ में क्वालिफाई नहीं कर पाई. इसके बाद गंभीर को टीम से रिलीज कर दिया गया और 2011 के मेगा ऑक्शन में वे कोलकाता के साथ-साथ सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर उभरे. कोलकाता ने 14.9 करोड़ की बोली लगाई और उन्हें अपनी टीम शामिल किया. इसके तुरंत बाद गंभीर को टीम का कप्तान भी नियुक्त कर दिया गया. और गंभीर ने कोलकाता के लिए दूसरे सीजन में खेलते हुए KKR को IPL का पहला खिताब जिताया. अब श्रेयस अय्यर के साथ कुछ ऐसी ही क्रोनोलॉजी देखने को मिली है. जिसके बाद कहा जाने लगा है कि कोलकाता इस बार फिर से IPL की ट्रॉफी जीत सकती है.

IPL ट्रॉफी का गंभीर और अय्यर कनेक्शन

गौतम गंभीर की तरह ही श्रेयस अय्यर भी कोलकाता के लिए खेलने से पहले दिल्ली के लिए खेलते थे. जब 2018 में गंभीर ने दिल्ली की कप्तानी छोड़ी तो अय्यर को ही कप्तान नियुक्त किया गया था. 2021 तक वे दिल्ली के खेलते रहे. 2022 में दिल्ली की टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया. इसके बाद गंभीर की तरह ही अय्यर भी मेगा ऑक्शन में गए, जहां वे अपने पूर्व कप्तान की तरह कोलकाता के लिए सबसे महंगे खिलाड़ी बने. इसके साथ ही IPL 2022 सीजन के तीन सबसे महंगे खिलाड़ियों में भी शामिल हुए. KKR ने 12.25 करोड़ की बोली लगाकर अय्यर को टीम में शामिल किया. गंभीर की तरह ही उन्हें तुरंत टीम का कप्तान बनाया गया और अय्यर भी कोलकाता के लिए खेलते हुए अपने पहले सीजन में टीम को प्ले ऑफ में क्वालिफाई नहीं करा सके.

श्रेयस अय्यर कोलकाता के लिए अब अपना दूसरा सीजन खेल रहे हैं. क्योंकि 2023 में चोट के कारण वे पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए थे. दूसरे सीजन में अब तक KKR की टीम ने जिस तरह का खेल दिखाया है. उसे देखते हुए टीम IPL खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. ऐसे में देखना होगा कि गंभीर ने जिस तरह अपने दूसरे सीजन में KKR को IPL का टाइटल जिताया था, अय्यर भी अपने दूसरे सीजन में ठीक वैसा ही कमाल कर पाते हैं या नहीं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811