Let’s travel together.

बैतूल में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, जीतू पटवारी के रवाना होते ही जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा ने दिया इस्तीफा…

0 63

बैतूल। लोकसभा चुनाव से पहले बैतूल में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि सुनील शर्मा ने जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को त्यागपत्र भेजा है। बुधवार को रामू टेकाम का नामांकन दाखिल करने के लिए अरुण यादव , जीतू पटवारी और भंवर जितेंद्र सिंह बैतूल पहुंचे थे।

यहां पर उन्होंने आमसभा को भी संबोधित किया। लेकिन सभा के बाद जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा नाराज हो गए। सुनील शर्मा मंच पर भाषण देना चाहते थे लेकिन समय की कमी के चलते भाषण देने वालों की लिस्ट से जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा का नाम हटा दिया गया था।

इसके बाद सुनील शर्मा ने नाराज होकर जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। सुनील शर्मा ने त्याग पत्र में लिखा- मैंने हमेशा आपके सफल नेतृत्व में पूरी निष्ठा से करीब 30 सालों से कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहकर सेवा दी, लेकिन वर्तमान में मैं जिला अध्यक्ष पद पर कार्य करने में असमर्थ हूं। आप से अनुरोध है कि आप मेरा इस्तीफा स्वीकार करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्कूल में देशी कट्टे से हवाई फायरिंग सीएम राइस स्कूल में छात्र की हरकत से मचा हड़कंप:     |     रायसेन जिले में ऑनलाइन सट्टे का जाल ,‘सट्टा किंग’ पर कार्रवाई की मांग     |     पुतला दहन कों लेकर कांग्रेस की पुलिस से खींचतान, कैलाश विजयवर्गीय के औकात’ बयान पर भड़के कार्यकर्ता; मंत्रियों के खिलाफ प्रदर्शन     |     दो दिन से मावट और घना बादल, दीवानगंज क्षेत्र में बढ़ी ठंड तापमान में गिरावट से जनजीवन प्रभावित     |     नारी शक्ति का संदेश लेकर साइकिल से भारत यात्रा पर निकली आशा मालवीय     |     गैरतगंज और टीला कला के लिए अनंतिम सूची जारी, आपत्तियां 26 तक आमंत्रित     |     गैरतगंज से खमरिया गंज सड़क निर्माण की मांग तेज     |     विकास कार्यक्रम नौकरशाही के चंगुल से कब होंगे आजाद? बांधवगढ़ में पंचायत प्रतिनिधियों ने उठाई आवाज     |     साँची विवि ने किया ग्राम भगवतपुर में योग एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित     |     सर्किल जेल में दिव्यांगजनों के साथ व्यवहार संबंधी जागरूकता शिविर संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811