Let’s travel together.

स्कूल में देशी कट्टे से हवाई फायरिंग सीएम राइस स्कूल में छात्र की हरकत से मचा हड़कंप:

0 94

सत्यवन गोस्वामी बेगमगंज/सुल्तानगंज रायसेन

रायसेन जिले के बेगमगंज से  बड़ी और चौंकाने वाली खबर…
जहां स्कूल जैसे सुरक्षित माने जाने वाले परिसर में अचानक गोलियों की आवाज गूंज उठी।सीएम राइस स्कूल के एक छात्र ने कथित तौर पर देशी कट्टे से हवाई फायरिंग कर दी।घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
फिलहाल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है।

मामला रायसेन जिले के बेगमगंज स्थित सीएम राइस स्कूल का है।जहां स्कूल प्रांगण में एक छात्र द्वारा अवैध देशी कट्टे से हवाई फायरिंग किए जाने की जानकारी सामने आई है जैसे ही फायरिंग की आवाज गूंजी, छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया।कई बच्चे सहम गए और शिक्षकों ने तत्काल स्थिति को संभालते हुए पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया।पुलिस ने छात्र के पास से अवैध देशी कट्टा और कारतूस के खाली खोके बरामद किए हैं।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर एक छात्र के पास अवैध हथियार कहां से और कैसे पहुंचा?क्या इसके पीछे कोई और भी शामिल है?पुलिस अब इस पूरे एंगल की गहन जांच में जुटी हुई है।घटना के बाद स्कूल प्रबंधन भी सतर्क हो गया है और छात्रों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |     हलाली डैम का जलस्तर 1507 फीट पर पहुंचा, एक फीट और बढ़ा तो खुलेंगे चैनल गेट     |     पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811