Let’s travel together.

साँची विवि ने किया ग्राम भगवतपुर में योग एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित

0 66

रायसेन।  साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के योग एवं आयुर्वेद विभाग ने ग्राम भगवतपुर (ग्राम पंचायत शाहपुर) में योग एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।

संचालन योग एवं आयुर्वेद विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. उपेंद्र बाबू खत्री एवं आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंजली दुबे के मार्गदर्शन में हुआ। शिविर का शुभारंभ ग्राम के वरिष्ठ नागरिक के.पी. मालवीय द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। ग्रामवासी हुकुम सिंह सहित अनेक ग्रामीण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

जागरूकता और संदेश
योग विद्यार्थियों ने ग्राम भ्रमण कर ग्रामीणों को योग एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। विभागाध्यक्ष डॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित योगाभ्यास करने तथा जैविक खेती को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। डॉ. अंजली दुबे ने तुलसी, गिलोय एवं एलोवेरा जैसी आयुर्वेदिक औषधियों के औषधीय गुणों पर प्रकाश डालते हुए उनके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव समझाए।

योगाभ्यास और सहभागिता
शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया, जिससे ग्रामीणों में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर योग और आयुर्वेद के प्रति अपनी रुचि प्रदर्शित की।

संकल्प और समापन
अंत में सभी उपस्थित जनों ने स्वस्थ एवं योगमय जीवन अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने मैहर पहुँचकर माँ शारदा के किए दर्शन     |     क्षत्रिय महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह 20 अक्टूबर को, 75% से अधिक अंक वालों को मिलेगा सम्मान     |     झूलेलाल बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन संपन्न     |     इस वर्ष भी निकली चुनरी यात्रा पुष्प वर्षा कर किया स्वागत      |     खबर का असर :: कृष्णा रेसिडेंसी फेज-3 के संचालक को नोटिस जारी     |     शिकायत के बाद एक्शन में नगर पालिका, भवन मालिक को 3 दिन का अल्टीमेटम     |     नकली ट्रेडमार्क का उपयोग कर बेसन एवं आटा पैकेजिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार     |     मां जगदंबे की मनमोहक प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़     |     23 साल बाद अंबाड़ी में लौटी रामलीला की परंपरा, श्रीराम जन्मोत्सव के मंचन से गूंजा पंडाल     |     नवरात्र के चलते खंडेरा वाली माता रानी के दरबार में लग रहा मेला दूर-दूर से आ रहे भक्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811