Let’s travel together.

नारी शक्ति का संदेश लेकर साइकिल से भारत यात्रा पर निकली आशा मालवीय

0 64

-भोपाल विदिशा हाईवे 18 से होते हुए दीवानगंज पहुंचीं

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

नारी शक्ति, देशभक्ति और अदम्य साहस का संदेश लेकर साइकिल से भारत यात्रा पर निकली राजगढ़ की आशा मालवीय भोपाल से भोपाल-विदिशा हाईवे18 मार्ग से होते हुए दीवानगंज पहुंचीं। यहां स्थानीय लोगों ने साइकिल पर यात्रा करने की चर्चा कर उनका स्वागत किया। आगे की यात्रा के लिए सभी शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी। इसके बाद वे विदिशा के लिए रवाना हो गईं।
आशा मालवीय ने बताया कि उनकी यह साइकिल यात्रा कुल लगभग 7900 किलोमीटर की है, जो जयपुर से अरुणाचल प्रदेश तक जाएगी। इस दौरान वे विभिन्न राज्यों और शहरों में जाकर महिलाओं को सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति का संदेश दे रही हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि अब तक वे करीब 2900 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी हैं, जबकि पूरी यात्रा के दौरान लगभग 7750 किलोमीटर साइकिल चलाने का लक्ष्य है। यह यात्रा उन्होंने आर्मी डे 15 जनवरी को जयपुर से शुरू की थी।
आशा मालवीय ने बताया कि वर्तमान यात्रा से पहले भी वे देशभर में लगभग 60 हजार किलोमीटर से अधिक साइकिल यात्राएं कर चुकी हैं। वे एक एथलीट भी रह चुकी हैं और आगे भी ऐसे अभियानों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश फैलाती रहेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिले से शुरू हुई थी पहली तिरंगा यात्रा-विजय सिंह राठौर     |     शिवपुरी शहर की सड़कों पर गड्ढों का राज, पैच रिपेयरिंग गायब     |     बुढार मे स्थायी एसडीएम कोर्ट खोलने के लिये सांसद हिमाद्री सिंह ने की पहल     |     शरद जोशी का निधन पत्रकारिता जगत के लिये बडी क्षति     |     प्रभारी मंत्री नारायणसिंह पंवार की अगुवाई में निकाली गई वृहद तिरंगा यांत्रा     |     जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811