Let’s travel together.

वारंट के आरोपियों ने किया पुलिस पर हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल,आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस

0 372

 शरद शर्मा बेगमगंज, रायसेन

 रायसेन जिले की तहसील बेगमगंज के ग्राम सागोनी ध्याज में गुरुवार रात्रि करीब 1:00 बजे कुछ वारंटियों को पकड़ने के लिए बेगमगंज थाना से पुलिसकर्मी ग्राम सागोनी पहुंचे। जहां पर वारंटी के परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर लाठी डंडों से पुलिस पर हमला कर दिया जिससे तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए।सूचना मिलने पर बेगमगंज पुलिस दलबल के साथ ग्राम सागौनी पहुंची और हमला करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना बेगमगंज ले आई। उक्त आरोपियों को पुलिस सिविल अस्पताल से जुलूस निकालते हुए मुख्य मुख्य मार्गों से निकाला और न्यायलय में पेश किया।

आरोपियों के खिलाफ घायल पुलिस कर्मी अजय राणा, धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह की रिपोर्ट पर आरोपी हरिकेश पिता भाव सिंह कुशवाहा उम्र 30 वर्ष, द्रोपती बाई पति हरिकेश उम्र 25 वर्ष, उदयभान उर्फ उपदेश पिता भाव सिंह उम्र 27 वर्ष, भागवती बाई पिता भाव सिंह उम्र 55 वर्ष, रामसेवक पिता भाव सिंह उम्र 42 वर्ष सभी निवासी ग्राम सागोनी के खिलाफ प भादवी की धारा 307, 294, 323, 186, 147, 148, 149, 343, 506 के तहत करवाई की है और सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कि माँग को लेकर  विधायक आदिवासी समाज संगठन के साथ बैठे धरना प्रदर्शन पर     |     लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल     |     सलामतपुर थाने में बदलाव,नए थाना प्रभारी श्याम राज सिंह का स्वागत, दिनेश सिंह रघुवंशी को भावभीनी विदाई     |     यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटेटिव शोको इशिकावा ने सराहा प्रदेश का ‘महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल’ मॉडल     |     नीति,कृतज्ञता और जवाबदेही से ही व्यक्ति व समाज का कल्याण संभव- मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज     |     संत नगर बैरागढ़ स्टेशन पर प्रतिदिन 30 हजार लीटर पीने के पानी की खपत के साथ ही हरीसेवा जलाश्रम का समापन     |     स्तूप पहाड़ी पर स्थित भैरव बाबा मंदिर विवाद से श्रद्धालुओं मे रोष      |     राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने एसडीएम जेपी गुप्ता पर दर्ज एफआईआर के सम्वन्ध में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए 13 केंद्र तय, किसानों को मिलेगी व्यवस्थित खरीदी की सुविधा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811