Let’s travel together.

भाजपा स्थापना दिवस प्रत्येक बूथ स्तर पर मनाए जाने को लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष ने ली सभी मंडल अध्यक्षों की  बैठक

0 218

 

जिले के प्रत्येक बूथ स्तर पर मनाया जाएगा भाजपा स्थापना दिवस- राकेश शर्मा

सी एल गौर  रायसेन

आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस उत्साह के वातावरण में जिले के सभी बूथ स्तर पर मनाया जाएगा, इस संबंध में रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में जिले के सभी 22 मंडल अध्यक्षों की आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया, इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने सभी मंडल अध्यक्षों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के सभी बूथों पर धूमधाम के साथ स्थापना दिवस मनाया जाए एवं सभी मंडल अध्यक्ष अभी से लोकसभा चुनाव के साथ पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारी में जुट जाएं। बैठक में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद थे, बैठक में सभी मंडल अध्यक्षों ने इस पर सहमति जताते हुए प्रत्येक बूथ स्तर पर स्थापना दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि हम बड़े सौभाग्यशाली हैं कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा में कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं, पार्टी से बढ़कर कोई नहीं इस लिए पूरी मेहनत और लगनशीलता के साथ पार्टी का काम करें और समय-समय पर दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाएं। उन्होंने लोकसभा चुनाव के कार्य में भी पूरी ताकत के साथ काम में जुट जाने के लिए कहा । उन्होंने कहा कि हमें लोकसभा चुनाव एतिहासिक रिकॉर्ड मतों के साथ जीतना है, इस बात का विशेष ध्यान रखते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें, जिला भाजपा कार्यालय में लगातार 5 घंटे तक बैठक चली। बैठक में सांची, भोजपुर, सिलवानी, उदयपुरा इन चारो विधानसभा क्षेत्र के सभी 22 भाजपा मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया । इस अवसर पर भाजपा नेता राकेश तोमर, नगर भाजपा अध्यक्ष आदित्य जीतू शर्मा, जीतू ठाकुर सहित अपेक्षित जिम्मेदार पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811