Let’s travel together.

कालभैरव मंदिर परिक्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई

0 83

हेमेंद्र नाथ तिवारी उज्जैन

कालभैरव मंदिर परिक्षेत्र में रविवार को अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। कलेक्टर उज्जैन नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा कालभैरव मंदिर क्षेत्र में महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं के साथ मारपीट के प्रकरण को त्वरित संज्ञान में लिया गया। जिस पर राजस्व, पुलिस एवं नगर निगम के अमले द्वारा तत्काल कालभैरव मंदिर परिक्षेत्र पहुंचकर अवैध रूप से संचालित दुकानों के विरुद्ध संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। वहीं श्रद्धालुओं के साथ मारपीट के प्रकरण में आरोपी राजा भाटी के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस की हिरासत में भी लिया गया हैं।


राजस्व, पुलिस एवं नगर निगम के अमले द्वारा कालभेरव मंदिर के आसपास अवैध रूप से संचालित 40 दुकानों को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया। तहसीलदार आर एस पाटीदार ने बताया कि श्रद्धालुओ की सुविधा और बेहतर पार्किंग व्यवस्था के मद्देनजर लगभग 27 दुकानें सिहस्थ क्षेत्र से और 2 दुकानें शासकीय भूमि तथा मंदिर के पास अवेध रूप से संचालित 11 दुकानों का अतिक्रमण हटाकर भूमि का अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान अनुविभागीय अधिकारी लक्ष्मी नारायण गर्ग, सी एस पी सुमित अग्रवाल, नगर निगम सहायक आयुक्त प्रदीप सेन सहित राजस्व, पुलिस और नगर निगम का अमला उपस्थित रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |     खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811