Let’s travel together.

मुस्कान अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0 279

भोपाल।बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल, भोपाल में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एन.सी.सी. के संयुक्त तत्वावधान में मुस्कान अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रा प्राची विश्वकर्मा एवं सोनम गुर्जर के द्वारा अतिथियों का तिलक एवं बैज लगा कर स्वागत किया गया .

प्राचार्य डॉ संजय जैन ने अपने स्वागत उद्वोधन में कहा कि हमारी संस्था में विद्यार्थियों के अध्ययन, अध्यापन हेतु स्वस्थ्य वातावरण है, किसी भी सामाजिक समस्या का निवारण जागरूकता से ही संभव है मुस्कान अभियान कार्यक्रम से हमारे विद्यार्थी जरूर लाभान्वित होंगे एवं इस अभियान का प्रचार – प्रसार करने ने सहयोगकरेंगे .भविष्य में इस तरह के आयोजनों के लिए महाविद्यालय में हमेशा स्वागत रहेगा

श्री अवधेश सिंह तोमर थाना प्रभारी गोविंदपुरा ने आपरेशन मुस्कान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर किसी भी अनजान व्यक्ति को सम्मिलित न करें। कृत्रिम बुद्धिमता AI के इस दौर में डेटा सुरक्षित रखना बहुत बड़ी चुनौती है।सेफ्टी फीचर का उपयोग करते हुए ही सोशल मीडिया से जुड़ना चाहिए

 

श्रीमती अदिति बी. सक्सेना एसीपी. गोविंदपुरा ने कहा कि यह बहुत ही प्रसन्नता की बात है कि बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल में छात्र छात्राओं को उनकी किसी भी प्रकार की समस्या निवारण के लिए विषय विशेषज्ञ सलाहकार की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध है,इससे अज्ञानतावश हुए अपराधों में कमी आएगी आपने बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र का बच्चा किसी कारण वश घर से चला गया हो वो वापिस अपने मां बाप के पास आ जाए यही ऑपरेशन मुस्कान है। हम इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से खोए हुए मासूम बच्चों को उनके मां बाप से मिलाने का कार्य करते हैं। हमारा प्रथम प्रयास यह होना चाहिए कि हमारा बच्चा गुम न हो।
हम से गलती हो जाए तो उसे रिपीट न करें। गलती सबसे होती है लेकिन छुपाना सबसे बड़ी गलती है। हम अपने पेरेंट्स से,शिक्षकों से, मित्रों से जरूर चर्चा करें।हमें अपने सोशल मीडिया के पासवर्ड को हमेशा स्ट्रांग रखना चाहिए। सोशल मीडिया पर कभी भी अपने निजी फोटो शेयर नहीं करना चाहिए।पुलिस की डीपी लगाकर कोई भी व्यक्ति आपको फोन करता है तो तुरंत थाने में शिकायत करें।

उप निरीक्षक रूपा मिश्रा ने कहा कि वीडियो को लेकर ब्लैक मेल करने पर तुरंत शिकायत करें। क्योंकि इसके पीछे कोई और होता है। हम उनकी चैन को तोड़ने का कार्य करें। जब तक हमारी सहमति नहीं होगी कुछ भी गलत नहीं होगा। हमें हमेशा जागरूक रहना चाहिए।
पूर्व विद्यार्थी श्री शिवम् मिश्रा ने कहा कि मुस्कान अभियान हमारे विद्यार्थी साथियों के लिए महत्वपूर्ण अभियान है। टोल फ्री नंबर के माध्यम से भी हम इस प्रकार की समस्याओं से बच सकते हैं। 1930 नंबर टोल फ्री पर 1 घंटे में शिकायत करके समस्या से बच सकते हैं। SIR सर्वे में आप लोग BLO का सहयोग करें ताकि मतदान हेतु पुनरीक्षण मतदाता सूची तैयार हो सके।

कार्यक्रम का संचालन डॉ कमलेश नेगी कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना तथा एन सी सी प्रभारी डॉ संजय बनकर के मार्गदर्शन में एन.सी.सी. कैडेट आदित्य मिश्रा एवं देविका साहू द्वारा किया गया।अंत में छात्र शांतनु कुमार ने उपस्थित अतिथियों का आभार प्रकट किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के लगभग 200 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811