Let’s travel together.

IPL 2024: हार्दिक पंड्या को मिली एक और बुरी खबर, ऐसे तो मुंबई इंडियंस का बुरा हाल हो जाएगा

0 102

मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल जरूर जीता है लेकिन इस टूर्नामेंट के 17वें सीजन में उसकी हालत खराब नजर आ रही है. वैसे तो अभी टूर्नामेंट शुरू ही हुआ है लेकिन मुंबई इंडियंस की शुरुआत बहुत खराब रही है. हार्दिक पंड्या की ये टीम लगातार दो मैच गंवा चुकी है. पहले ये टीम गुजरात टाइटंस से हारी और अब सनराइजर्स हैदराबाद ने भी उसे बुरी तरह हरा दिया. वैसे इस हार के बाद मुंबई को बहुत बुरी खबर मिली है. खबर ये है कि उसके स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव अगले कुछ मैचों में भी शायद नहीं खेल पाएंगे.

सूर्यकुमार यादव सर्जरी नहीं उबरे

दुनिया के नंबर वन टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी हुई थी और वो इससे अबतक नहीं उबर सके हैं. इस खिलाड़ी को एनसीएस से खेलने की इजाजत नहीं मिली है और यही वजह है कि वो आने वाले कुछ आईपीएल मैचों से भी बाहर रहेंगे. सूर्या की कमी मुंबई को खल रही है. सूर्या की चोट पर बीसीसीआई के सू्च्रों के हवाले से खबर मिली है कि ये खिलाड़ी वापसी करेगा लेकिन इसमें थोड़ा वक्त लग सकता है. वैसे बीसीसीआई इस बल्लेबाज को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती क्योंकि आईपीएल के बाद जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है और वहां उनकी भूमिका अहम रहेगी.

नमन धीर को मिल रहा है मौका

सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी में मुंबई की टीम पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाज नमन धीर को मौका दे रही है. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अबतक दोनों मैचों में कमाल की बैटिंग की है. नमन ने बनाए तो अबतक 50 ही रन हैं लेकिन इस खिलाड़ी की बैटिंग और हिटिंग दोनों कमाल नजर आती है. लेकिन कुछ भी हो ये खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव की कमी तो पूरी नहीं कर सकता. ऐसे में मुंबई की टीम चाहेगी कि सूर्यकुमार जल्द से जल्द वापसी करें. बता दें मुंबई इंडियन्स की टीम सोमवार को मुंबई में अपने पहले घरेलू मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811