Let’s travel together.

बेटों ने नहीं कटवाए बाल, पिता ने अपनी कनपटी पर तानी पिस्टल और चला दी गोली

0 89

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक पिता ने बेटों से नाराज होकर सुसाइड करने की कोशिश की. उन्होंने अपने दोनों बेटों से कहा था कि वो होली के दिन बाल कटवा लें. लेकिन बेटों ने बाल नहीं कटवाए. इसी बात पर नाराज पिता की उनसे नोंकझोंक हो गई. जिसके बाद पिता ने अपनी कनपटी पर पिस्टल तानकर गोली चला दी. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया.

डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. मामला मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठटरा गांव का है. यहां 40 साल के शिव प्रकाश सिंह पत्नी और दो बेटों के साथ रहते हैं. सोमवार को होली के दिन शिव प्रकाश सिंह अपने घर से कहीं जाने के लिए निकले. उन्होंने दोनों बेटों सत्या (18) और शुभम (16) से कहा कि बाल कटवा लेना. लेकिन जब वह वापस लौटे तो देखा कि बेटों ने बाल नहीं कटवाए थे.

इसी बात पर उन्होंने बेटों को डांटना शुरू कर दिया. बेटों ने भी उनसे बहस की. शिव प्रकाश सिंह फिर अपने कमरे में चले गए. तभी उनके कमरे से गोली चलने की आवाज आई. परिवार वाले उनके कमरे में पहुंचे तो देखा कि शिव प्रकाश सिंह घायल अवस्था में पड़े हुए हैं. चारों तरफ खून ही खून था. तुरंत उन्हें बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया. फिलहाल, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

पुलिस ने बरामद की पिस्टल और कारतूस

पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई. पुलिस ने घटनास्थल से लाइसेंसी पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए. साथ ही एक .32 बोर का कारतूस भी पुलिस को मिला. थानाध्यक्ष आनंद चौरसिया ने बताया कि मामला घरेलू विवाद का है. फिर भी इसकी अच्छे से जांच की जा रही है. शिव प्रकाश के होश में आने के बाद उनके बयान लिए जाएंगे. हालांकि, उनकी पत्नी ने भी यही बताया है कि बेटों ने बाल नहीं कटवाए, जिस कारण शिव प्रकाश ने यह कदम उठाया. मामले में आगामी जांच जारी है.

उधर, डॉक्टरों का कहना है कि शिव प्रकाश की हालत गंभीर बनी हुई है. उनका इलाज अभी जारी है. उम्मीद है कि जल्द ही वो रिकवर कर लेंगे. इसके बाद ही वो पुलिस को बयान दे पाएंगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जेल में 102 बंदियों की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र, बुराइयां छोड़ नई जिंदगी का लिया संकल्प     |     विदिशा की विरासत ग्रुप द्वारा, पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास का भव्य नागरिक अभिनंदन     |     टू नो टीबी की जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र में माय‌ भारत वालंटियर्स को दिया प्रशिक्षण     |     धर्म आराधना का उद्देश्य: भोग नहीं, कर्मों से मुक्ति     |     बिलांगिंग’: सियासी कड़वाहट में क्यों बदल रहा ‘प्यार का एक सफर’-अजय बोकिल       |     किन्नर समाज कजलियां चल समारोह निकला,विभिन्न शहरों से आये किन्नर भी हुए शामिल     |     शहडोल की बेटी का वैश्विक सम्मान,शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह 4 सितंबर से उज़्बेकिस्तान की चार दिवसीय यात्रा पर     |     मृत्युभोज और तेरहवीं की कुप्रथा के खिलाफ यादव समाज की पहल, श्रद्धांजलि सभा में लिया सामाजिक बदलाव का संकल्प     |     बेगमगंज सागर रोड़ पर गड्ढे में गिरी बाइक , सवार गंभीर घायल     |     पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास का भव्य नागरिक अभिनंदन: इतिहास एवं पुरातत्व में योगदान को सराहा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811