Let’s travel together.

पहले शराब पिलाई, गला रेता, फिर गोलियां दागी… पड़ोसियों ने बेरहमी से किया कत्ल

0 78

पूरे देश ने होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम में मनाया. हर जगह रंग-गुलाल उड़ा और लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर और गले लगाकर सारे गिले शिकवे दूर किए और प्रेम का संदेश देते हुए त्योहार मनाया. लेकिन झारखंड के एक गांव में गिले-शिकवे मिटाकर गले लगाने वाले इस त्योहार पर एक युवक की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई. पहले उसका गला रेता गया और फिर भी मन ना भरा तो उसपर गोलियां चलाईं गईं.

होली के मौके पर झारखंड के पलामू जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में होली के अवसर पर आपसी भाईचारे को बढ़ाने के बजाय, रिश्ते में भाई लगने वाले गोतिया के लोगों ने ही मनोज चौधरी नाम के युवक की बर्बरता से हत्या कर दी. पहले से रचे गए षड्यंत्र के तहत हत्याकांड को अंजाम दिया गया.

पहले रेता गला, फिर चलाईं गोलियां

पहले उसके परिवार के रिश्तेदारों ने होली की रात युवक को जमकर शराब पिलाई. मनोज के शराब पीने के बाद आरोपियों ने पहले धारदार हथियार से बेरहमी से उसका गला रेता, फिर भी उनका मन नहीं भरा तो इसके बाद उसपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. इधर मामले की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर चैनपुर थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने मनोज चौधरी हत्याकांड मामले को लेकर छानबीन में शुरू कर दी है. हत्याकांड में संलिप्त कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है.

मनोज का अपने चचेरे भाइयों के साथ था विवाद

बताया जा रहा है कि घटना से दो दिन पहले यानी रविवार को मनोज का अपने ही चचेरे भाइयों के साथ विवाद हुआ था. इसी विवाद से नाराज होकर उसके रिश्तेदारों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी. कहा जा रहा है कि शराब के नशे में धुत होने पर धारदार हथियार से मनोज की गर्दन के साथ-साथ शरीर के कई हिस्सों पर हमला किया गया. इससे भी जब मन नहीं भरा तो ताबड़तोड़ गोलियां मार कर उसे मौत की नींद सुला दिया गया. जानकारी ये भी है कि मृतक मनोज चौधरी भी एक अपराधी किस्म का व्यक्ति था और उसके खिलाफ थाने में कई मामले भी दर्ज हैं. फिलहाल इस घटना के बाद गांव में स्थिति तनावपूर्ण है और जांच की जा रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शनिवार को दीवानगंज में लगेगा जिला स्तरीय जन विश्वास कैंप, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर होगा समाधान     |     15 दिनों से बारिश का इंतजार,खेतों में पड़ी दरारे     |     कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचे परिवार के लोग     |     बिजली बिल बकाया होने पर नल-जल योजनाओं के कनेक्शन कटने शुरू, एक दर्जन से ज्यादा पंचायतों में गहराया जल संकट     |     विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों से धरसीवाँ को मिलीं बड़ी सौगात: पवनी और परसतराई में 2 नए धान उपार्जन केंद्र स्वीकृत     |     चौबीस घंटे बाद भी नहीं मिला अनुज निषाद     |     ग्राम पंचायत अकोली में हरेली बर्ड फेस्टिवल का आयोजन     |     अधिग्रहित नहीं होगी पिरदा गांव की जमीन विधायक अनुज शर्मा की पहल पर आवास मंत्री ओपी चौधरी का आश्वासन     |     ऊंचाई पर पहुंचना कठिन नहीं, ऊंचाई पर बने रहना चुनौतीपूर्ण – उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल      |     -व्यक्तित्व एवं कृतित्व से उत्कृष्ट शिक्षक का समाज में महान स्थान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811