Let’s travel together.

जफर कुरेशी की सिरोंज में काटी गई कालोनियो की जांच करने पहुंची विजिलेंस टीम

0 235

सरकारी योजनाओं के खंभे और केबल से निजी कॉलोनियों में बिजली सप्लाई

राजीव शर्मा

सिरोंज विदिशा। भोपाल से आई बिजली कंपनी की विजिलेंस टीम सोमवार को शहर की 6 कालोनियों में पहुंची। इन कालोनियों में बासौदा के बिजली ठेकेदार जफर कुरैशी ने काम किया था। विजिलेंस टीम को जानकारी मिली थी कि जफर ने इन कालोनियों में सरकारी सामग्री का जमकर उपयोग किया है।

टीम ने गोकुल धाम कालोनी से अपनी जांच की शुरूआत की और शाम तक 6 कालोनियों में पहुंचकर कई तरह की साक्ष्य एकत्रित किए। उसने इन कालोनियों में लाइन बिछाने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना तथा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के लिए भेजे गए खंभों का उपयोग किया था। कालोनियों में लगे बिजली के खंभों पर इन योजना के चिन्ह साफ दिखाई दे रहे थे। इसके साथ ही कालोनियों में उपयोग की गई केवल भी इन योजनाओं की ही थी।
खास बात यह है कि इनमें से कुछ कालोनियां तो अवैध है। इन कालोनियों में बिजली लाइन डालने के लिए निर्धारित गाइड लाइन का भी उल्लंघन भी किया गया था। हालांकि इस जांच के संबंध में जानकारी देने से बिजली कंपनी के अधिकारी बचते रहे। कंपनी के जीएम विनोद बघेल ने बताया कि टीम के वापस लौट कर आने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811