Let’s travel together.

शिवपुरी के मुक्तिधाम पर बनाए गए लकड़ी के स्टॉक केंद्र पर भड़की आग, हजारों क्विंटल लकड़ी जलकर स्वाह

0 90

 

– मुक्तिधाम पर लकड़ी के लिए बनाया गया था स्टॉक केंद्र

– मुक्तिधाम पर अंत्येष्टि के लिए रखी जाती थी लकड़ियां

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के मुक्तिधाम पर लकड़ी के लिए बनाए गए स्टॉक केंद्र में रात को अचानक आग लग जाने से यहां पर हजारों क्विंटल से ज्यादा लकड़ी जलकर स्वाह हो गई। इस मामले में मानवता स्वयं सेवी संस्था द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यहां आग कैसे लगी इसके बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मुक्तिधाम पर अंत्येष्टि के लिए रखी जाती थी लकड़ियां-

बताया जाता है कि शिवपुरी के मुक्तिधाम पर यहां पर आने वाली अंत्येष्टि के लिए कई क्विंटल लकड़ियां रखी जाती थी। यहां पर बहुत ही रेजनेवल रेट पर स्वयंसेवी संस्था मानवता के कार्यकर्ताओं द्वारा इन लकड़ियों को दिया जाता था लेकिन रात के समय अचानक यहां पर आग लगी और स्टॉक केंद्र में रखी कई हजारों क्विंटल लकड़ी जलकर स्वाह हो गई। मानवता संस्था के कार्यकर्ता अजय बंसल ने बताया कि उन्हें रविवार की सुबह आठ बजे नगर पालिका के कर्मचारी ने फोन पर सूचना दी कि यहां पर रखी लकड़ियों के स्टॉक केंद्र पर आग लग गई है आप जल्दी आ जाएं। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो देखा पूरी लकड़िया जलकर स्वाह हो गईं।

कारण अज्ञात, पुलिस में हुई शिकायत-

इस मामले में अभी यह ज्ञात नहीं हो पाया कि आग कैसे लगी। लेकिन इस घटना में कई क्विंटलों लकड़ियां जलकर राख हो गईं। सूचना के बाद रविवार की सुबह फायर ब्रिगेड पहुंची और यहां पर लग रही आग पर काबू पाया गया। इस केेेंद्र पर करीब 2 हजार क्विंटल लकड़ियां, कांस और अन्य सामग्री रखी तो इस अग्निकांड में जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि इस केंद्र पर जो आग लगी है वह 11 बजे के बाद लगी है क्योंकि मुक्तिधाम पर 11 बजे एक शव की अंत्येष्टि हुई थी और यहां पर लोग मौजूद थे। इसके बाद ही यहां पर आग लगी है। इस आगजनी के बाद शिवपुरी नगर पालिका गायत्री शर्मा मौके पर पहुंंची और उन्हें कहां कि वह देखती हैं कि यहां पर किस नगर पालिका कर्मचारी की ड्यूटी थी। उन्होंने कहा कि नपा कर्मचारी की लापरवाही होगी तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर मानवता संस्था ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |     सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811