Let’s travel together.

अवैध रूप से संचालित बूच़डखानों भी प्रशासन ने कसा शिकंजा

0 65

हेमेंद्र नाथ तिवारी उज्जैन

जिले में अवैध रूप से संचालित बूच़डखानों पर उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा दिशा निर्देशन में प्रभावी कार्रवाई की जा रहीं है

इसी क्रम में आज अल सुबह 04बजे नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन द्वारा बेगमबाग क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित होने वाले बूच़डखानों पर प्रभावी कार्यवाही की गई, जिसमें 7 बूचड़खानों पर कार्यवाही कर 50 से अधिक संख्या में जानवरों को जप्त किया गया। जहां से लगभग एक क्विंटल से अधिक कटा हुआ मांस जो की फ्रीजर में रखा हुआ था उसे भी सील किया गया,साथ ही उपकरणों को भी जप्त किया गया जिसमें तराजू, बांट,कटर मशीन थी।


उक्त कार्रवाई में 40 से अधिक निगम के अमला एवं 30 से अधिक पुलिस के जवान और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यवाही की गई। कार्रवाई में नगर निगम के उपायुक्त संजेश गुप्ता,पुलिस प्रशासन से सी एस पी ओम प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में महाकाल चौराहा,बेगम बाग,कोट मोहल्ला, खंदार मोहल्ला क्षेत्र में कार्यवाही की गई।

सीएसपी श्री मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर श्री सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा के निर्देशन में आज बेगम बाग क्षेत्र में 7 स्थानों पर कार्यवाही कर 50 से अधिक पशुओं और 1 क्विंटल मांस जप्त किया गया।कलेक्टर उज्जैन नीरज कुमार सिंह ने बताया कि जिले में अवैध रूप से संचालित गतिविधियों पर निरंतर कार्यवाही की जाएगी। आमजन से प्राप्त सूचनाओं पर भी त्वरित संज्ञान लेकर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |     जनगणना का पहला चरण ,एसडीएम का सघन निरीक्षण      |     सिंधिया के संसदीय क्षेत्र शिवपुरी में 15 दिन से ठप पेयजल सप्लाई, कट्टी लेकर पानी के लिए भटक रही जनता       |     रायसेन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की योजना बना रहे 10 आरोपी गिरफ्तार, 7 वारदातों का खुलासा     |     जनगणना तैयारियों का जायजा लेने दीवानगंज पहुंचे एसडीएम, सर्किल-3 का किया निरीक्षण     |     छह साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सौंपा ज्ञापन     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट     |     हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811