Let’s travel together.

आचार संहिता का पालन करते हुए मनाए त्यौहार, गढ़ी में शांति समिति की बैठक में हुआ निर्णय

0 99

अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिक हुए शामिल
रायसेन। लोकसभा चुनावों की अधिसूचना लगने के बाद लागू आदर्श आचार संहिता में आगामी त्योहारों को शांति और सद्भाव के साथ मनाया जाए। यह निर्णय शुक्रवार को ग्राम पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक के दौरान अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों के बीच बैठक के दौरान लिया गया।
ग्राम पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक का आयोजन एसडीएम पल्लवी वैध, की अध्यक्षता में हुई इस अवसर पर विशेष रूप से सरपंच सैयद मसूद अली पटेल, नायाब तहसीलदार विशाखा चौहान,थाना प्रभारी महेश टांडेकर, चौकी प्रभारी रामप्रसाद परते, क़स्बा पटेल सैयद साजिद अली, पटवारी नन्द किशोर अहिरवार, हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष रवि चौरसिया , मुस्लिम त्यौहार कमेटी अध्यक्ष ख़ालिद मंसूरी,
इस बैठक में डाक्टर केके सोनी, मोहन जाटव, नीरज चौरसिया, नवाब बूंटा, ओंकार कुशवाहा, अंकित जैन, नन्द किशोर यादव, राजकुमार चौरसिया, सैयद आफ़ताब अली, दाऊद पटेल, रामकुमार चौरसिया, नितिन माहेश्वरी,संजय मालवीय, पंच रतन आदिवासी, संजय जाटव, ज़ुबैर अली, प्रकाश जाटव, सहित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिको की मौजूदगी में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी होली, रंगपंचमी रमज़ान उल मुबारक, ईद- उल फितर, हनुमान जयंती, एवं महावीर जयंती सहित आयोजनों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। हिन्दू एवं मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने त्योहारों पर होने वाले विभिन्न आयोजनों की जानकारी दी। इस मौके पर अधिकारियों ने उपस्थित जनों से अपील करते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों में त्यौहारो को आपसी भाईचारे ओर सदभाव के साथ मनाया जाए। थाना प्रभारी महेश टांडेकर ने आचार सहिंता लगने के साथ सभी शस्त्र लायसेंस के निलंबन की जानकारी देते हुए उन्हें जमा करने के निर्देश दिए। वही एसडीएम पल्लवी वैध ने कहा कि होली, रंगपंचमी हनुमान जयंती एवं रमज़ान के पाक महीने में कोई ऐसा कृत्य कोई भी न करे जिससे किसी को ठेस पहुंचे। बैठक में मौजूद गणमान्य नागरिकों ने त्यौहार पर प्रशासन द्वारा की जाने वाली तैयारियों को दुरुस्त करने की अपील की। खासकर बैठक के दौरान अधिकारियों ने कहा कि सामाजिक माहौल गड़बड़ करने वाले साउंड से सभी परहेज करें। वही वाहनों से ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन संचालकों पर भी चालानी कार्रवाई की जावेगी। नशे से परहेज़ रखें खुले आम शराब पीकर ग़दर करनें वालो पर कार्रवाई होगी इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811