Let’s travel together.

जिला अस्पताल आकर महसूस होती कहावत हांथी के दांत:खाने के औऱ, दिखाने के और

0 750

धीरज जॉनसन की रिपोर्ट

दमोह शहर के एकमात्र जिला अस्पताल में अनवरत सुधार और निर्माण कार्य चलता रहता है पर व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आ पाती है मरीजों की सुविधा के नाम पर आवंटन और करोड़ों खर्च तो किये जाते है पर परिसर व कमरों की खामियां अक्सर प्रकाशित होती रहती है जिसे देखकर हाथी के दांत खाने के औऱ दिखाने के औऱ कहावत याद आने लगती है।


रात में भवन के अंदर खड़े वाहन,दरवाजे पर लटकते ग्लव्स, टूटे पलंग- टाइल्स दिखाई देते है पर प्रबंधन का ध्यान इस ओर नहीं जाता है या नजरअंदाज कर दिया जाता है।
सोमवार को को सिविल सर्जन ऑफिस का जायजा लिया गया तो सिर्फ पांच कर्मचारी माधव,कृष्णकांत,स्वप्निल,दीपक,मोहन उपस्थित मिले

बाकी कुर्सियां खाली थी।कहीं वाटर कूलर में नल नहीं था तो कहीं टोकन डिस्प्ले सिस्टम और स्पीकर बंद था,शौचालय में गंदगी और बिना किट पहने सफाई कर्मचारी दिखाई दिए,तो ऊपरी मंजिल में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी,पर प्रबंधन इन सब पर पर्दा डालता प्रतीत होता है।

“पता करते है,सूचना मिलने पर रिपेयरिंग की जाती है अभी काम चल रहा है जो कुछ भी टूटा हुआ होगा उसे ठीक किया जाएगा”

डॉ एम तिमोरी सिविल सर्जन,जिला चिकित्सालय दमोह

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनपत पंचायत सीईओ की कुशल कार्यशैली और तत्परता से टला बड़ा हादसा     |     सेवा निवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ मध्यप्रदेश को मिली बड़ी कामयाबी     |     14 दिन बाद हल्की बारिश से बदला मौसम, किसानों और आमजन ने ली राहत की सांस, उमस भरी गर्मी से मिली कुछ राहत     |     नशे के खिलाफ छात्रों ने उठाई आवाज, सेमरा स्कूल में नाटक और शपथ के साथ चला जागरूकता अभियान     |     सोशल मीडिया और वर्तमान पत्रकारिता विषय पर हुई गंभीर चर्चा     |     सचिव के दोहरे प्रभार के चक्कर में सगवाल पंचायत बदहाल, गंदगी का अंबार     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने माड्यूलर आपरेशन थियेटर का किया लोकार्पण      |     बिना समुचित सुरक्षा उपाय के स्कूली बच्चों का परिवहन करने वाले ई-रिक्शा, ऑटो एवं वैन की यातायात पुलिस द्वारा औचक जांच     |     लगातार बीसवें साल भी भक्ति भाव से निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा     |     अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुर्नविकसित सांची रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्चुअली किया लोकार्पण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811