Let’s travel together.

जनपत पंचायत सीईओ की कुशल कार्यशैली और तत्परता से टला बड़ा हादसा

0 166

कुशलपुरा में झुके हुए 11KV बिजली पोल को किया गया दुरुस्त

 मनोज बैरागी सरदारपुर धार

जनपद पंचायत सरदारपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कुशलपुरा में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, ग्राम पंचायत के मुस्तैद रोजगार सहायक मेलाश गुड़िया ने क्षेत्र में एक बिजली पोल को अत्यधिक झुकी हुई और खतरनाक स्थिति में देखा। पोल पर 11,000 वोल्ट (11KV) की हाई-टेंशन लाइन चालू थी, जिससे कभी भी कोई गंभीर जनहानि या पशुहानि हो सकती थी। रोजगार सहायक ने तुरंत सजगता दिखाते हुए इस गंभीर समस्या की फोटो जनपद के ग्रुप पर साझा की और तत्काल निराकरण का अनुरोध किया।

सीईओ जोसुआ पीटर की कुशल कार्यशैली और त्वरित एक्शन

मामले की गंभीरता और खतरे को देखते हुए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) श्री जोसुआ पीटर ने बिना वक्त गंवाए त्वरित एक्शन लिया। उन्होंने मामले को पूरी संवेदनशीलता से समझा और तुरंत दिशा-निर्देश जारी किए। सीईओ जोसुआ पीटर की इस कुशल, संवेदनशील और परिणाम-उन्मुख कार्यशैली की वजह से ही एक बड़ी प्रशासनिक लापरवाही पर समय रहते लगाम कसी जा सकी। जनता की सुरक्षा के प्रति उनकी इस तत्परता की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।

मुकेश खपेड का लगातार फॉलोअप और अटूट प्रयास

सीईओ सर से प्राप्त दिशा-निर्देशों के बाद श्री मुकेश खपेड ने पूरी जिम्मेदारी के साथ कमान संभाली। उन्होंने तत्काल मध्य प्रदेश विद्युत मंडल (MPEB) के AE सोलंकी से संपर्क साधा और ठेकेदार व लाइनमैन को उचित कार्रवाई के लिए निर्देशित करवाया।

प्रशासनिक सुस्ती के कारण जब 7 दिनों तक लगातार संपर्क करने के बाद भी ठेकेदार द्वारा काम नहीं किया गया और रोजगार सहायक ने काम न होने की पुष्टि की, तो मुकेश खपेड ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने AE सोलंकी से दो टूक शब्दों में कहा कि ‘आज सीईओ सर के साथ हम खुद इस स्थल का दौरा (विजिट) करने आ रहे हैं।’

बनाया दबाव, 2 दिन में पूरा हुआ काम

सीईओ सर के दौरे और मुकेश खपेड के इस सख्त रुख के बाद बिजली विभाग के अमले में हड़कंप मच गया। AE सोलंकी ने तुरंत आश्वासन दिया कि ठेकेदार के बाहर होने के बावजूद वे इसे प्राथमिकता पर लेंगे और 2 दिनों के भीतर काम पूरा करेंगे। मुकेश खपेड द्वारा ठेकेदार पर लगातार बनाए गए दबाव और जमीनी स्तर पर किए गए अथक प्रयासों का परिणाम यह रहा कि खतरे को पूरी तरह टालते हुए पोल और ट्रांसफार्मर के ढांचे को मजबूती से सीधा और दुरुस्त कर दिया गया (जैसा कि तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है)।

इस सफल कार्य के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और सीईओ जोसुआ पीटर की कुशल कार्यशैली, मुकेश खपेड के कड़े फॉलोअप व रोजगार सहायक मेलाश गुड़िया की सजगता का आभार व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811