Let’s travel together.

तुष्टीकरण की राजनीति में हमेशा आगे रहे हैं, हिंदुओं को आतंकवादी बताते हैं दिग्विजय सिंह- आशीष अग्रवाल

0 489

-खरगोन में हुए उपद्रव को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। मध्यप्रदेश के खरगोन में हुए उपद्रव को लेकर आशीष अग्रवाल का कहना है कि दिग्विजय सिंह सदैव तुष्टिकरण की राजनीति करते आये हैं। इस देश में हिंदुओं को आतंकवादी बताने में कोई अग्रणी है तो वह दिग्विजय सिंह है। मुंबई में आंतकवादी हमला होता है तो आईएसआईएस की बजाय वह आरएसएस को दोष देते हैं। उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति करने में सदैव दिग्विजय सिंह आगे रहे हैं। समाज को बांटने का काम कांग्रेस ने किया है।
भाजपा प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता ने दिग्विजय सिंह की तुष्टिकरण की राजनीति को पिछले दिनों जवाब दिया है भोपाल में उन्हें साढ़े तीन लाख वोटों से लोकसभा चुनाव का जनता ने हराया। भाजपा प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस के नेता पीके मिश्रा को भी निशाने पर लिया और कहा कि केके मिश्रा द्वारा खरगोन की घटना को लेकर उन्होंने हिंदू समाज पर इस घटना को लेकर जिम्मेदार ठहराया है।जो निंदनीय है। उन्होंने कमलनाथ से पूछा कि उनकी इस पर क्या की प्रतिक्रिया है उन्हें जवाब देना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता आशीष अग्रवाल अपने दिवसीय प्रवास पर शिवपुरी आए थे इस दौरान उन्होंने यह बात कही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811