Let’s travel together.

TODAY::राशिफल सोमवार 11 अप्रैल 2022

0 411

मेष राशि- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। माता-पिता का साथ मिलेगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे, परन्तु स्थान परिवर्तन सम्भव है। मित्रों का सहयोग रहेगा।

वृष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें। लाभ के अवसर म‍िलेंगे। तरक्‍की के योग हैं।

मिथुन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। बातचीत में संतुलन बनाकर रखें। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित होंगे।

कर्क राशि- मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। परिवार से दूर जा सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु क्रोध के अतिरेक से बचें।

सिंह राशि- संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। स्वास्थ्‍य का भी ध्यान रखें। यात्रा के खर्चों में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। नौकरी परिवर्तन की परिस्थिति भी बन सकती हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे।

कन्या राशि- मन में आशा-निरशा के भाव हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। आय में वृद्धि होगी। खर्च अधिक रहेंगे। घर-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य होंगे। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा।

तुला राशि- कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे।  परिश्रम अधिक रहेंगे। तनाव से बचकर रहें। (

वृश्चिक राशि- संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। मानसिक असन्तोष रहेगा। कारोबार विस्तार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। लाभ के अवसर म‍िलेंगे।

धनु राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। सन्तान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बहन-भाइयों का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। पर‍िवार में धार्मि‍क कार्य होंगे।

मकर राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में सुधार होगा। परिश्रम की  अधिकता रहेगी। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता के योग हैं। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी। व्‍यपार के स‍ि‍लस‍िले में व‍िदेश यात्रा पर जाना हो सकता है। वाद-व‍िवाद से बचकर रहें।

कुंभ राशि- धैर्यशाीलता बनाये रखने के प्रयास करें। माता-पिता का सानिध्य मिल सकता है। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कि‍सी प्रापर्टी से आय के स्रोत व‍िकस‍ित हो सकते हैं। भाइयों का सहयोग म‍िलेगा। पर‍िवार में धार्म‍िक आयोजन हो सकते हैं।

मीन राशि- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। कारोबार पर ध्यान दें। परिश्रम अधिक रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ भी हो सकती है। धन की प्राप्ति‍ होगी। वैचार‍िक मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर च‍िंत‍ित रहेंगे। अनावश्‍यक खर्चों से च‍िंता बढ़ सकती है। म‍ित्रों से भेंट होगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ट्रैक्टर पर ले जाए जा रहे बिजली के पोल कार में घुसे, आर-पार निकले पोल; पति-पत्नी और बच्चा घायल     |     खेती में नई क्रांति, किसान लेजर लैंड लेवलर से समतल कर रहे खेत, पानी और लागत दोनों की बचत     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग देखते ही सीट बेल्ट बांधने लगे चालक     |     पटवारी की लापरवाही से किसान को लाखों की चपत, मूंग पंजीयन नहीं होने से समर्थन मूल्य का लाभ गंवाया     |     सांची विधायक कार्यालय के पास जलभराव से भड़के लोग     |     वर्षा में नपती कराने पटवारी ने मजदूर के कबेलू फोड़े      |     फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी पर 8 शैक्षणिक एवं कोचिंग संस्थान सील     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर     |     प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान का नगर भ्रमण, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब     |     महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भगवान महेश जी की शोभायात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811