Let’s travel together.

रामनवमी के जुलूस में अखाड़े के करतब दिखाते नजर आए मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री

0 803

विजय सिंह राठौर, रायसेन

रायसेन जिला मुख्यालय पर रामनवमी का जुलूस बड़े ही जोर शोर के साथ निकाला गया । करीब एक दर्जन डीजे , बैंड पार्टी सहित भगवान राम की झांकी को भव्य शोभायात्रा के रूप में नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला गया। इस दौरान मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी भी हार्ड हिंदुत्व के रंग में रंगे नजर आए। मंत्री जी कभी बनेठी घुमा कर अखाड़े के करतब दिखाते नजर आए तो कभी उन्होंने स्थानीय टोली के साथ जमकर झालर बजाई। यह वही मंत्री जी हैं जो अभी से 2 साल पहले कांग्रेस के विधायक थे, सिंधिया समर्थक होने के कारण 2 साल पहले ही बीजेपी में आए हैं।

इसलिए अब खुलकर इस प्रकार धार्मिक आयोजन में भाग लेकर अपनी छवि को बीजेपी ओर हिंदुत्व का रंग देने में लगे हुए हैं। बाहर हाल मंत्री जी के करतब स्थानीय लोगों को खूब पसंद आए और उन्होंने जमकर तालियां भी बजाई। जिले के गैरतगंज ओर रायसेन में आज दोपहर से लेकर देर शाम तक जगह जगह रामनवमी के भव्य जुलूस निकाले गए जिसमें कई बीजेपी नेता हाथों में तलवार लेकर भी करतब दिखाते हुए नजर आए। इनमें रायसेन बीजेपी जिला अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार ,पूर्व बीजेपी प्रत्याशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ गौरीशंकर शेजवार के बेटे मुदित शेजवार भी डॉ चौधरी कि तरह ही तलवार से अखाड़ा खेलते नजर आए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811