Let’s travel together.

12 साल बाद मीन राशि में गोचर करेंगे देव गुरु बृहस्पति, इन 3 राशि वालों को फायदा ही फायदा

0 589

देवताओं के गुरु बृहस्पति 13 अप्रैल को अपनी स्वराशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। गुरु ग्रह का यह गोचर 3 राशि वालों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है।

जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या उदय होता है। तो इसका सीधा असर पृथ्वी और मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि देव गुरु बृहस्पति 13 अप्रैल को अपनी स्वराशि मीन में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस गोचर का महत्व और भी बढ़ गया है।

ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह का संबंध ज्ञान, वृद्धि, शिक्षक, संतान, शिक्षा धन, दान और पुण्य से माना गया है। इसलिए बृहस्पति के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको इस राशि परिवर्तन से विशेष धनलाभ हो सकता है।

वृष राशि : आपकी राशि से गुरु का गोचर 11वें स्थान में होगा। जिसको आय और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही नए स्त्रोत भी बन सकते हैं। कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। कोई व्यवासियक डील फाइनल हो सकती है। जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा, जिससे आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे और आपकी तारीफ हो सकती है। वहीं जो लोग नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। शुरू कर सकते हैं।
मिथुन राशि: आपके लिए यह सप्ताह अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से गुरु बृहस्पति दशम भाव में गोचर करेंगे, जिसे जॉब और कर्म का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं और बिजनेस का विस्तार हो सकता है। वहीं जो लोग मार्केटिंग और मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए यह समय शानदार रहने वाला है। वहीं इस सप्ताह प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। इस सप्ताह आपको  सिर दर्द, माइग्रेन जैसी समस्या से परेशान हो सकते हैं।

कर्क राशि: आपके लिए यह सप्ताह व्यापार को लेकर शानदार साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु आपके नवम स्थान में गोचर करेंगे, जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही अटके हुए काम बनेंगे। वहीं इस सप्ताह आप व्यापार के  सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं, जो लाभकारी सिद्ध होगी। वहीं जिन लोगों का व्यापार खान- पान, होटल, रेस्टोरेंट से जुड़ा हुआ है, उन लोगों को इस समय विशेष लाभ हो सकता है। घर का वातावरण सुखमय बना रहेगा। बाहरी व्यक्तियों का अपने घर के मामले में हस्तक्षेप ना होने दें। सेहत सामान्य रहेगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का किया सम्मान     |     ढोल-नगाड़ों के साथ बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंची नगर पालिका टीम, राशि जमा नहीं करने पर तालाबंदी     |     सांदीपनि स्कूल के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का दौरा ,बोधि वृक्ष, भवनों एवं परिसर को देखा      |     बिना अनुमति जिला मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस ने लगाए आपत्तिजनक नारे,कार्यवाही की मांग     |     बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने जताया दुख, बोले- ‘सरकार में आते ही करेंगे मदद’     |     लोकायुक्त के रडार पर ग्वालियर-चंबल का नगरीय प्रशासन, 54 पन्नों की शिकायत से मचा हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811