Let’s travel together.

भारत के सबसे हाई टेक शहर में क्यों उठी वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन क्लास की मांग?

0 40

अभी गर्मी सही तरीके से शुरू भी नहीं हुई है और देश के आईटी हब कहे जाने वाले शहर बेंगलुरु में पानी की किल्लत हो गई है. इस किल्लत को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने इस परेशानी से निपटने के लिए कई कामों में पेयजल के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है. इन सभी को ध्यान में रखते हुए बेंगलुरु में रह रहे लोगों ने घर से काम करने और ऑनलाइन क्लास चलाए जाने की मांग की है.

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के लोग पानी की संकट से जूझ रहे हैं इस दौरान ऑफिस में काम करने वाले लोगों ने और स्टूडेंट्स ने घर से काम करने और ऑनलाइन क्लास चलाने की मांग की है. कई लोगें ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से अपील की है कि ज्यादा मात्रा में पानी को बचाने और उन्हें हो रही असुविधा के लिए सभी को घर से काम करने की परमिशन दी जाए. लोगों का कहना है कि जब तक इस साल की बारिश की शुरुआत नहीं हो जाती तब तक घर से ही काम करने की परमिशन दी जानी चाहिए.

कई चीजों पर सरकार ने लगायी रोक

बेंगलुरु में पिछले 2 हफ्तों में बढ़ रही गर्मी की वजह से पानी की समस्या और भी ज्यादा बढ़ती जा रही है. बेंगलुरु में रहने वाले लोगों का मानना है कि कोविड-19 महामारी के समय की स्थिति को दोहरा कर ही पानी की इस संकट से सही तरह निपटा जा सकता है. बेंगलुरु में हो रहे इस गंभीर पानी के संकट की वजह साल 2023 में हुए बारिश में कमी है, जिसकी वजह से इस साल लोगों को इस परेशानी से जूझना पड़ रहा है. कर्नाटक सरकार ने इस समस्या के समाधान के लिए इस हफ्ते की शुरुआत में कई बैठकें की है. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने विधानसभा में कहा कि सरकार अन्य कामों की अपेक्षा सिंचाई और वॉटर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट को प्राथमिकता देगी. कर्नाटक जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड ने बताया कि कार धोने, घर बनवाने, सड़कों को बनवाने, उसके रखरखाव में साफ पानी के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है, इस का पालन ना करने पर 5000 का जुर्माना भरना पड़ेगा है.

आने वाले महीनों में और होगी पानी की किल्लत

राज्य सरकार ने इस स्थिति का 10 फरवरी तक आकलन किया है, जिसके मुताबिक बेंगलुरु शहर, जिले के साथ-साथ पूरे कर्नाटक में लगभग 7,082 गांवों और 1,193 वार्डों को आने वाले महीनों में पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश की कमी के लिए अल नीनो प्रभाव जिम्मेदार है. अल नीनो प्रभाव से प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह गर्म हो जाती है, इससे हवाओं के रास्ते और रफ्तार में बदलाव आ जाता है जिसके चलते मौसम चक्र बुरी तरह से प्रभावित होता है, जिसकी वजह से कई जगहों पर सूखा पड़ जाता है तो कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो जाती है.

बेंगलुरु के अधिकारियों ने बताया कि शहर के लगभग 50 फीसदी बोरवेल सूख गए हैं. शहर के ग्राउंड वॉटर सोर्स को फिर से भरने के लिए सूख रही झीलों में रोज 1,300 मिलियन लीटर शुद्ध पानी रिचार्ज करने का फैसला लिया गया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     ग्रामीणो का पेयजल समस्या को लेकर  चक्काजाम,4 महीने से जला पड़ा हे ट्रांसफ़ार्मर     |     क्या सच में तलवार चलाने का हुनर ​​दिखाने वाली महिला दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हैं जानिए क्या है सच?     |     साँची में  पेयजल संकट की आहट,गर्मी के पहले ही हुआ जलस्तर कम     |     इछावर कांग्रेस को जमीनी नेता की जरुरत,जो हे वो प्रादेशिक हो गये     |     विधायक दंपती व नगर सरकार ने की कुबेरेश्वर धाम में सेवा     |     बाड़ी पुलिस ने बरामद किया एक चोरी गया जोनडियर ट्रेक्टर,दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में     |     साँची विश्वविद्यालय में लद्दाख में बौद्ध दर्शन विषय पर विशेष व्याख्यान     |     बैंककर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रतीकात्मक बैज धारण कर जताया विरोध     |     सरकार सरपंचों को विधायक – सांसदों की भाँति दे वेतन, भत्ता एवं पेंशन दे     |     ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में श्रेया गुप्ता ने वुशु में जीता स्वर्ण पदक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811