Let’s travel together.

यूनिफार्म पुस्तक कॉपी विक्रेता बने निजी स्कूल दो से तीन गुना रेट पर दे रहे यूनिफार्म

0 133

सुरेन्द्र जैन रायपुर

 

सांकरा निको धरसीवा क्षेत्र के अधिकांश निजी स्कूलो में मनमानी पूरे चरम सीमा पर है यूनिफार्म से लेकर पुस्तक काफी तक खुद ही बच्चो को दो से तीन गुना अधिक रेट में बेंचने का धंधा तक चला रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में बड़ी संख्या में निजी स्कूल संचालित हैं एक तरफ जहां मनमानी फीस बसूली जा रही तो वहीं जो स्कूली यूनिफार्म मार्केट में चार पांच सौ तक कि मिलना चाहिए उसे वह स्वयं दो से तीन गुना रेट तक बेंच रहे हैं लंबे समय से यह सब चल रहा है इस विषय मे विकास खण्ड शिक्षाधिकारी संजय पूरी गोस्वामी से बात करने का प्रयास किया लेकिन उनसे चर्चा नहीं हो सकी।
हर साल बदल रहे कोर्स व यूनिफार्म
अधिकांश निजी स्कूल संचालक ग्रामीण क्षेत्रों में हर साल अपना धंधा चलाने के उद्देश्य से अपनी यूनिफार्म में कुछ न कुछ बदलाब करते रहते हैं साथ ही कोर्स में भी कुछ बदलाव करते रहते हैं जिससे उनकी हर साल यूनिफार्म व किताबे बिकती रहें कोई बच्चा अपने बड़े भाई बहिन या अन्य छात्र से लेकर पुरानी यूनिफार्म का उपयोग भी नहीं के कर सकता न ही पास होकर पुरानी यूनिफार्म से काम चला सकता।


थोक दुकानदार से सेटिंग
स्कूल संचालक रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट के कुछ दुकानदारों से ऐंसी सेटिंग किये हैं कि कोई भी दुकानदार गांवों के छोटे कपड़ा दुकानदारों को उनके स्कूल की ड्रेस बेंचने न दे इसी शर्त पर वह अपने स्कूल में बेंचने थोक में यूनिफार्म लेते हैं
यदि थोक कपड़ा व्यवसायी गांवों के कपड़ा दुकानदारों को स्कूलों की यूनिफार्म बेंचे तो जितने में स्कूल सचालक बेंच रहे उससे दो तीन गुना कम रेट में बच्चों के पालकों को यूनिफार्म मिल सकती है लोकल दुकानदारों से स्कूल संचालक मनमाने रेट पर भी नहीं बेंच पाएंगें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811