Let’s travel together.

जिलेभर में उत्साह के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि का महापर्व, हर हर महादेव के जय कारों से गूंज उठे शिवालय

0 218

रायसेन किला, भोजपुर शिव मंदिर पर पूजा अर्चना करने एवं दर्शन लाभ लेने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सी एल गौर रायसेन

प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी शुक्रवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष में सभी शिव मंदिरों पर पूजा पाठ करने एवं दर्शन लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। जिला मुख्यालय स्थित प्राचीन ऐतिहासिक किले के ऊपर सोमेश्वर धाम शिव मंदिर पर बड़ी तादाद में शद्धालु पूजा पाठ करने एवं दर्शन लाभ लेने के लिए पहुंचे। लगभग 1100 मीटर की कठिन चढ़ाई चढ़कर भक्त श्रद्धा भावना के साथ दर्शन करने के लिए पहुंचे। महाशिवरात्रि पर मंदिर प्रांगण से लेकर बाहर तक हजारों की संख्या में भक्तगण नजर आ रहे थे इसी दौरान धार्मिक संगठन एवं समाजसेवियों ने जगह-जगह स्टाल लगाकर भक्तों के लिए फलाहार वितरण कर धर्म का लाभ उठाया।

भगवान शिवलिंग मंदिर में एक झलक पाने के लिए भक्तों की कतार लगी रही आज सुबह से लेकर दोपहर और शाम तक भक्तों का किले के ऊपर आना जाना जारी था। जिधर देखो उधर भक्त हर हर महादेव के जयकारे लगा रहे थे।

धूमधाम के साथ निकली शिव बारात, महाकाल की सवारी के दर्शन करने उमड़ी भीड़

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हर वर्ष की तरह इस बार भी नगर के पतन देव श्री हनुमान मंदिर से दोपहर को बम बम भोलेनाथ सेवा समिति के तत्वाधान में विशाल शिव बारात निकाली गई जो की सागर मार्ग होते हुए भोपाल सागर चौराहा

आई आई यहां हजारों की संख्या में भक्तों ने हर हर महादेव के जय कारों के साथ बारात का भव्य स्वागत किया, शिव बारात में बड़ी संख्या में शिव भक्त बारात के साथ बाराती बनकर चल रहे थे। शिव बारात में भूत प्रेत बाबा, वैरागी, भोलेनाथ और मां काली का स्वरूप धारण करते हुए कलाकार रथ पर सवार होकर बारात में साथ चल रहे थे। इन्हें देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ गजब की भीड़ दर्शकों की देखी गई । शिव बारात में जय महाकाल की सवारी भी दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही लोगों ने दिल खोलकर भगवान महाकाल के दर्शन लाभ लिए। बारात में भगवान शिव पार्वती की झांकी भी साथ चल रही थी, शिव बारात में शामिल युवा बाराती बनकर जमकर नाच कूद कर जयकारे लगाते हुए साथ चलते दिखाई दे रहे थे। बारात भोपाल मार्ग होते हुए रायसेन किले के दक्षिणी द्वार से प्रवेश करते हुए केले के ऊपर सोमेश्वर धाम मंदिर पर पहुंची जहां भक्तों ने विशेष पूजा अर्चना कर दर्शन लाभ लिए।

एशिया के सबसे बड़े भोजपुर शिवलिंग मंदिर पर हजारों की तादात में पहुंचे भक्त

रायसेन जिले के भोजपुर में एशिया के सबसे बड़े शिवलिंग मंदिर स्थल पर महाशिवरात्रि महापर्व के उपलक्ष में हजारों की तादाद में आसपास सहित सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से भक्ति बड़ी तादाद शिव भक्त दर्शनों के लिए पहुंचे, महाशिवरात्रि के उपलक्ष में यहां आसपास की कई भजन मंडली भी पहुंची। इसके अलावा यहां तीन दिवसीय महादेव सभी आयोजित हो रहा है जिसमें कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे । प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी भोजपुर शिवालय को कई कुंटल फूलों से सजाया गया है। महाशिवरात्रि के मौके पर यहां राजधानी भोपाल, रायसेन, सीहोर होशंगाबाद, सहित कई क्षेत्र से यहां शिव भक्त दर्शनों के लिए पहुंचे। भोजपुर मंदिर स्थल पर महाशिवरात्रि को हजारों की तादात में भक्ति पूरे मैदान में नजर आ रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी सहित पुलिस जवान तैनात रहे महाशिवरात्रि पर सभी स्थानों पर पुलिस जवानों की तैनाती रही। इन स्थानों के अलावा महाशिवरात्रि पर नीलकंठ मंदिर, जामगढ़ भगदेही, केरवना, सकरझिरी, मावलखोह सहित सभी शिवालय मंदिरों पर महाशिवरात्रि के उपलक्ष में भगवान शिव के शिव अभिषेक एवं भजन कीर्तन के आयोजन धूमधाम के साथ सम्पन्न संपन्न हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811