Let’s travel together.

घटनाओं को खुला आमंत्रण देते ओवरलोडिंग वाहन

0 296

 

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

दमोह शहर और जिले के विभिन्न सड़क मार्गों पर ओवरलोडिंग वाहन और मालवाहक में ठसाठस भरी हुई सवारियों को अक्सर देखा जाता रहा है जो हादसे को आमंत्रण देती हुई प्रतीत होती है परंतु इनपर अंकुश दिखाई नहीं देता।

सारे नियमों को दरकिनार करते हुए और घटना को अंजाम देने की तैयारी में जुटे बे-परवाह वाहन चालक दर्जनों लोगों को वाहन में ले जाते है और कोई भी अनहोनी होने पर खामियां और दोषारोपण सामने आने लगते है।


शहर में कभी रात में सवारियों से भरे पिक अप तो कभी दिन में दर्जनों लोगों से भरे प्रोपेल्ड ट्रेलर दिखाई देते है जिन्हें न खुद की चिंता है और न ही अन्य लोगों की। कुछ दिन पूर्व शहर से पथरिया की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पर रात्रि में ओवरलोडिंग पिक अप दिखाई दिया तो गुरुवार की सुबह भी लगभग 8:46 पर स्थानीय रेल्वे स्टेशन चौराहे के समीप ट्रैक्टर के पीछे लगी लंबी खुली ट्राली में दर्जनों लोग नियमों की अवहेलना कर जाते हुए दिखाई दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस सेवा दल ने निकाली रैली किया ध्वाजारोहण      |     सूखा करार मे बडे स्तर पर चल रहे वेश्यावृत्ति को लेकर ग्रामीणों ने थाना प्रभारी के नाम सौंपा ज्ञापन      |     लूट की वारदात करनेवाले लुटेरों को तत्काल पकडऩे मे पुलिस को मिली बडी सफलता     |     लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811