Let’s travel together.

मित्तल, टाटा और अंबानी हुए कंगाल, बैंकों की इस तिकड़ी ने किया कमाल

0 46

बीते सप्ताह देश तीन बड़े की तिकड़ी ने कमाल करते हुए अपनी हैसियत में हजारों करोड़ रुपए जोड़ लिए. जबकि इसी दौरान मुकेश अंबानी, सुनील मित्तल और रतन टाटा की कंपनियों को हजारों करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा. रिपोर्ट के अनुसार देश की टॉप टेन 10 कंपनियों में से 6 कंपनियों की बाजार हैसियत में 71 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा. जबकि चार कंपनियों के शेयरों में इजाफा होने की वजह से बाजाार हैसियत में 62 हजार करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला. वैसे पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 831.15 अंक या 1.16 प्रतिशत चढ़ा है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर बीते सप्ताह में किस कंपनी को कितना फायदा और किस कंपनी को कितना नुकसान उठाना पड़ा है.

किन कंपनियों को कितना नुकसान

    1. देश की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के मार्केट कैप में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 71,414.03 करोड़ रुपए की गिरावट आई.
    2. सबसे अधिक नुकसान में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) रही. एलआईसी का एमकैप 26,217.12 करोड़ रुपए गिरकर 6,57,420.26 करोड़ रुपए रह गया.
    3. देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 18,762.61 करोड़ रुपए घटकर 14,93,980.70 करोड़ रुपए पर आ गया.
    4. वहीं दूसरी ओर देश की बड़ी एफएमसीजी कंपनी आईटीसी की बाजार हैसियत 13,539.84 करोड़ रुपए घटकर 5,05,092.18 करोड़ रुपए रह गई.

  1. देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 11,548.24 करोड़ रुपए घटकर 5,58,039.67 करोड़ रुपए पर आ गया.
  2. भारती एयरटेल के बाजार मूल्यांकन में 703.60 करोड़ रुपए की गिरावट आई और यह 6,30,340.9 करोड़ रुपए रह गया.
  3. देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 642.62 करोड़ रुपए घटकर 19,76,493.92 करोड़ रुपए रह गया.
  4. अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज बुधवार को 20 लाख करोड़ रुपए का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई थी.
  5. मंगलवार को भी रिलायंस का मूल्यांकन थोड़े समय के लिए 20 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंचा था. हालांकि, दिन के अंत में यह 19.93 लाख करोड़ रुपए पर बंद हुआ.

इन कंपनियों को हुआ फायदा

  1. वहीं दूसरी ओर देश की टॉप 10 कंपनियों में से 4 कंपनियों के मार्केट कैप में इजाफा देखने को मिला है, ये इजाफा 62,038.86 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई.
  2. देश के सबसे बड़े सरकारी लेंडर एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 27,220.07 करोड़ रुपए बढ़कर 6,73,585.09 करोड़ रुपए हो गया.
  3. इन्फोसिस ने सप्ताह के दौरान 13,592.73 करोड़ रुपए जोड़े और इसका मूल्यांकन 7,06,573.08 करोड़ रुपए पर पहुंच गया.
  4. देश के सबसे बड़े एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 12,684.58 करोड़ रुपए बढ़कर 10,78,493.29 करोड़ रुपए पर आ गया है.
  5. वहीं दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक का 8,541.48 करोड़ रुपए के उछाल के साथ 7,17,796.25 करोड़ रुपए पर पहुंच गया.
Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811