Let’s travel together.

जिला मुख्यालय समेत 22 मंडलों एवं 1206 बूथों पर मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस

0 607

भाजपा स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां पूर्ण

रायसेन।भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को रायसेन जिले के 22 मंडलों समेत 1206 बूथों पर मनाया जाएगा साथ ही सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा फहराएंगे और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करेंगे। रायसेन जिले के 22 संगठनात्मक मंडलों में पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन सुनेंगे। भाजपा जिला मुख्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार पार्टी का झंडा फहराएंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू ने बताया कि 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झण्डा लगाएंगे। जिला, मंडल एवं बूथ स्तर पर आयोजित स्थापना दिवस के कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ता निर्धारित स्थान समय प्रातः 8:30 बजे पार्टी का झण्डा फहरायेंगे। इस अवसर पर बूथ पर रहने वाले सभी जनप्रतिनिधि, पार्टी के पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगें। पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम के बाद तय समय पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश भर के कार्यकर्ताओं को प्रातः 10 बजे संबोधित करेंगे। जिसे कार्यकर्ता बड़ी स्क्रीन पर देखेंगे। साथ ही सभी बूथ कमेटी और पन्ना प्रमुख मोबाइल, लैपटॉप और टेलीविजन पर प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को सुनेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार ने रायसेन जिले के सभी 22 मंडलो समेत 1206 बूथों पर रहने वाले सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ से आव्हान किया है कि वे समारोह पूर्वक बूथ स्तर पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाये।

न्यूज सोर्स-हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811