हरदा की घटना के बाद शिवपुरी में चेता प्रशासन, एसडीएम और तहसीलदारों ने आतिशबाजी के गोदामों का निरीक्षण किया
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी जिले में हरदा में हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देश के परिपालन में आज राजस्व और पुलिस की टीम ने आतिशबाजी गोदामों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश गोदाम संचालक को दिए।
जिले में सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने अपने अनुविभाग अंतर्गत क्षेत्र में स्थित आतिशबाजी गोदामों का आज निरीक्षण किया।