Let’s travel together.

मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, किसानों को गाली देने पर जावरा एसडीम को हटाया.. सीएम ने कहा – ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं..

0 83

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में किसानों को गाली देने पर जावरा एसडीम को मुख्यमंत्री ने हटा दिया है। आपको बता दें कि किसानों को गाली देने का जावरा एसडीएम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

एसडीएम को हटा दिया गया है खुद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने  X हैंडल से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने लिखा रतलाम जिले के जावरा एसडीएम द्वारा ग्रामीणों से अभद्रता का कृत्य, दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। मेरे निर्देश पर एसडीएम को जिला मुख्यालय अटैच कर दिया गया है।

सुशासन हमारा मूल मंत्र है। मध्यप्रदेश में नागरिकों से इस तरह का अशोभनीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जावरा एसडीम अनिल भाना जब किसानों को गालियां दे रहे थे। तब किसानों ने उनसे कहा था कि साहब गलत शब्द मत बोलिए। प्यार मोहब्बत से बात कीजिए ,तब एसडीएम ने कहा कि तुम एक गाली दोगे तो मैं 25 गालियां दूंगा। यह पूरा मामला सोमवार का था घटना का वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811