Let’s travel together.

देश की आजादी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का महत्वपूर्ण योगदान- प्रहलाद भारती

0 487

– बूड़दा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी टुंडा राम गर्ग जी की समाधि पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा क्षेत्र के बूड़दा में मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारतीय ने बूड़दा में पहुंचकर यहां पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय टुंडा राम गर्ग जी की समाधि पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रहलाद भारती ने कहा कि देश की आजादी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और इन सेनानियों के इतिहास को आगे भी हमारी नई पीढ़ियों को बताने की आवश्यकता है। जिससे नई पीढ़ी भी इन वीर स्वतंत्रता संग्रामसेनानियों के इतिहास से अवगत हो सके। देश इस समय आजादी की 75 वीं बर्षगांठ मना रहा है इसलिए देश की स्वतंत्रता में योगदान देने वाले शहीद व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद किया जाए। यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान बूड़दा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी टुंडा राम गर्ग की समाधि स्थल पर श्री प्रहलाद भारती ने पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय टुंडा राम गर्ग की समाधि और यहां पर प्रवेश द्वारा आदि का निर्माण कार्य विधायक रहते हुए प्रहलाद भारती ने विधायक निधि से करवाया था। इस मौके पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए बूड़दा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय टुंडाराम गर्ग की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि करके जन्म जयंती मनाई गई । इस अवसर पर हाकिम यादव, अंकुर गर्ग, अभिषेक गुप्ता,सुरेश धाकड़ जनपद सदस्य, विवेक वर्मा आकुर्सी, चंद्रपाल सिंह एवम जगदीश नामदेव आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811