Let’s travel together.

इलाज के नाम पर जेल में सुविधा लूट रहे कोल घोटाले के आरोपी- ईडी, कोर्ट से की दूसरी जेल में शिफ्ट करने की मांग

0 99

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोल घोटाले के आरोपियों को जेल के साथ ही हॉस्पिटल में वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जाता था। इस बात का दावा ईडी ने किया है। कोल घोटाले की जांच कर रहे ईडी की माने तो उनके पास कई ऐसी तस्वीरें आई हैं जिनके आधार पर उन्हें यह पता चलता है कि कोल घोटाले में जेल में बंद आरोपियों को अस्पताल में किसी सामान्य कैदी की तरह न रखकर अलग से वीआईपी कमरा दिया जाता था। जहां सोफा, टीवी, एसी जैसी तमाम सुविधा दी जाती थी।

ईडी ने कोर्ट में आवेदन भी दिया है कि इन्हें रायपुर सेंट्रल जेल की जगह किसी दूसरे राज्य की जेल में शिफ्ट किया जाए क्योंकि यह लोग इलाज के नाम पर सुविधा लूट रहे हैं। कोयला घोटाले में जेल बंद कारोबारी सुनील अग्रवाल व अन्य को सेंट्रल जेल से हटाकर दूसरे जेल में शिफ्ट करने की मांग ईडी ने कोर्ट से की है। ईडी का आरोप है कि जेल और अस्पताल के अधिकारियों की मिलीभगत से उन्हें जेल और अस्पताल में कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।

इलाज के दौरान उन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया। ईडी ने कोर्ट में जो आवेदन दिया है उसके अनुसार सुनील अग्रवाल ने स्वास्थ्यगत कारणों का हवाला देकर दिसंबर 2022 से जुलाई 2023 के बीच 170 दिन अस्पताल में गुजारे। एक अन्य आरोपी फरवरी 2023 से जुलाई 2023 के बीच करीब 1 महीने तक अस्पताल में रहा। सुनील अग्रवाल ने मेडिशाइन अस्पताल के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में तीन महीने से ज्यादा का वक्त गुजारा है। इसी तरह वह डीकेएस अस्पताल के नेफ्रोलॉजी डिपार्टमेंट में 28 दिन तक भर्ती रहा।

वीआईपी ट्रीटमेंट पर रायपुर के सांसद सुनील सोनी का कहना है कि जो अन्य क़ैदियों के साथ जो व्यवहार होता है वह इनके साथ भी होगा यह कोई स्वतंत्रता सेनानी नहीं है। यह लोग छत्तीसगढ़ का ख़ज़ाना लूटने वाले लोग हैं। इनको सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडेय ने बताया कि कोल घोटाला में बंद आरोपियों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जिसको लेकर ईडी ने हॉस्पिटल के डीन और जेल के अधीक्षक से पूछताछ की गई लेकिन उनके द्वारा कुछ जवाब नहीं आया है। अब नई सरकार आ गई है। देखते है अब आगे क्या कार्यवाही होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेमत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण, बगरोदा में आंगनवाड़ी भवन जनता को समर्पित     |     दस दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का शुभारंभ     |     जनविश्वास अभियान के बीच सहकारी समिति पहुंचे आयुक्त दीपक सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा     |     आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811