Let’s travel together.

अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा ने प्रदेश एवं जिला में की कई नियुक्तियां

0 344

विदिशा। अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा द्वारा लगातार समाज के हित में कार्य करने वाली सक्रिय महिलाओं का विभिन्न पदों पर प्रदेश एवं संभाग में मनोनयन किया गया। संस्था के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं लायंस क्लब विदिशा अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि अ. भा. स्वर्णकार महासभा (रजिस्टर्ड) के प्रदेश अध्यक्ष श्री सौरभ जी सोनी द्वारा, राष्ट्रीय अध्यक्ष लायन श्री लायन राजकुमार जी सर्राफ प्रिंस की अनुशंसा एवं राष्ट्रीय महा सचिव श्री अशोक जी वर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री रामस्वरूप जी सोनी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री मनीष जी सोनी, राष्ट्रीय महिलाध्यक्ष श्री मति नीलम सोनी जी आष्टा, राष्ट्रीय युवाध्यक्ष श्री अमित जी सोनी एडवोकेट एवं समस्त राष्ट्रीय प्रदेश पदाधिकारीयों द्वारा श्रीमती रीना जडिया जबलपुर को प्रदेश सचिव शिक्षा संस्कार समिति मध्य प्रदेश, श्रीमती संगीता सोनी जबलपुर को जबलपुर जिला प्रभारी जनसंपर्क समिति , श्रीमती ज्योति लक्ष्मण सोनी जबलपुर को जबलपुर का नगर प्रभारी जनसंपर्क समिति, एवं शालू बसंती सर्राफ जबलपुर को जबलपुर जिला महासचिव संपर्क समिति अ. भा.स्वर्णकार महासभा मप्र के पद पर नियुक्त किया गया है ।

इनके मनोनयन पर अ.भा. स्वर्णकार महासभा कि राष्ट्रीय टीम, युवा टीम व राष्ट्रीय महिला मंडल के साथ प्रदेश कि तीनों टीम आपको हार्दिक बधाई और मंगल शुभकामनाएं देती है।
महासभा आपसे उम्मीद करती है कि जो भी दायित्व आपको दिये गये हैं, उनको आप पूर्ण रूप से निर्वहन करेंगे एवं स्वर्णकार समाज के उत्थान, एकता एवं लोगों को जागरूक करने में अपना योगदान प्रदान करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811