Let’s travel together.

विवाहित हुई लापता, पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी की पुलिस में रिपोर्ट

0 273

  मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

ग्राम जमुनिया में रहने वाले रानू प्रसाद अहिरवार ने दीवानगंज चौकी थाना सलामतपुर में अपने पत्नी बिना कुछ बताएं घर से कही चली जाने की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रानू प्रसाद ने बताया कि मेरा विवाह 6 साल पहले  ग्राम ललरिया में हुआ है। मेरे और मेरी पत्नी के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं बड़ी लडकी की उम्र 4 वर्ष है जबकि छोटा लड़का  की उम्र 18 माह है। मेरे साथ मेरे पापा और मेरी मां  रहे हैं। मेरे साले का एक्सीडेंट होने से घायल हो गया था जिससे देखने के लिए मैं 9 मार्च को सुबह 11 बजे  साले को देखने बेरसिया जिला भोपाल  गया था। 10 मार्च को शाम 5  बजे घर आया तो मुझे घर पर मेरी पत्नी  और दोनों बच्चे नहीं दिखे तो मैंने अपने पिता एवं मां से पूछा की यह तीनों नहीं दिख रहे हैं  कहां गए हैं तो उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे के आसपास बहू   दोनों बच्चे को लेकर अस्पताल का बोलकर गई थी जो अभी तक नहीं आई है।  मैंने अपनी पत्नी और बच्चों को आसपास के गांव काफी ढूंढने की कोशिश की मगर उनका कहीं भी पता नहीं चला।  इसके बाद मैंने भोपाल, विदिशा, बेरसिया ,रायसेन और रिश्तेदार के यहां भी ढूंढा मगर उन तीनों का आज तक कुछ पता नहीं चला है मुझे डर है कई कोई बड़ी अनहोनी ना हो जाए इसलिए मैंने उनकी  गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है  मेरी पत्नी अपने साथ पहने हुए गहने गले का मंगलसूत्र, कान में टॉप्स , पैरों मैं पायल एवं अपने मायके से लाए हए घर में रखे हुए कुछ पैसे ले गई है।  पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच में लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811