Let’s travel together.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयास रंग लाए,आरडीएसएस योजना के तहत 380 करोड़ का बजट स्वीकृत

0 148

-शिवपुरी जिले में विद्युतीकरण के लिए राशि मंजूर

ग्वालियर से रंजीत गुप्ता

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयास रंग लाए हैं। श्री सिंधिया के प्रयासों से शिवपुरी जिले के विद्युतीकरण कार्य के लिए 380 करोड़ रुपए की राशि मंजूर हुई है। इस राशि से जिले में शिवपुरी ज़िले में नई लाइनों, नए विद्युत उपकेंद्रों एवं फीडरों के निर्माण होंगे।
शिवपुरी ज़िले के नागरिकों एवं किसानों के लिए एक बड़ी सौगात नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से मिली है। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के आरडीएसएस योजना के तहत शिवपुरी ज़िले में नई लाइनों, नए विद्युत उपकेंद्रों एवं फीडरों के निर्माण के लिए 380 करोड़ की राशि की स्वीकृति मिली है। इस राशि से उक्त कार्यों के संपन्न होने के बाद शिवपुरी जिले नागरिक एक तरफ जहां वोल्टेज की समस्या से मुक्त होंगे वहीं और अधिक क्षमता के साथ विद्युत आपूर्ति किसानों एवं आम उपभोक्तओं को हो सकेगी। इस उपलब्धि के लिए भाजपा के सभी पदाधिकरियों एवं कार्यकर्ताओं ने ननगरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माटी से गढ़े जाएंगे गणेश, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     पंचायतों की प्लानिंग से लेकर विकास कार्यों तक, अब जिम्मेदारों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण     |     विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस कार्यक्रम संपन्न     |     25 सितंबर को रिलीज़ हो रही फिल्म “ओए चिल मार “की कास्ट नेभोपाल में किया फिल्म का प्रमोशन     |     प्रो. विमलेन्द्र कुमार साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के नए कुलगुरु नियुक्त     |     अंजान व्यक्ति को हॉटस्पॉट देना पड़ सकता है भारी कुछ मिनटों की मदद डिजिटल सुरक्षा के लिए न बन जाए बड़ा खतरा     |     नकली न्यूजपेपर कटिंग बनाना व फैलाना सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता अंतर्गत गंभीर अपराध     |     स्टेयरिंग फेल होने से पलटी यात्री बस, 8 लोग घायल     |     वरिष्ठ व्यापारी एवं जैन समाज के अध्यक्ष टेकचंद जैन का निधन, नगर में शोक     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ी में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811